जानिए 9 जनवरी का Rashifal व्यापार, नौकरी, प्रेम, परिवार और आर्थिक स्थिति के अनुसार

आज 09 जनवरी 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। जानिए आज का दैनिक राशिफल—व्यापार, नौकरी, प्रेम, परिवार और आर्थिक स्थिति के अनुसार।


🔥 मेष राशि (Aries)


दिनचर्या में हुए बदलाव के कारण कुछ कार्य प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। सामाजिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि के साथ आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।


🌱 वृषभ राशि (Taurus)


जीवनसाथी के सहयोग से रुके कार्य पूरे होंगे। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। मकान या दुकान की मरम्मत पर खर्च होगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा।


🌿 मिथुन राशि (Gemini)


व्यवसाय से जुड़े जरूरी दस्तावेजों को व्यवस्थित रखें। भूमि और संपत्ति से संबंधित मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है।


🌊 कर्क राशि (Cancer)


आर्थिक लेन-देन में सतर्कता जरूरी है। मित्रों से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आमदनी के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं।


🔆 सिंह राशि (Leo)


दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ होगी। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधाओं से चिंता रहेगी। भाइयों से विवाद बढ़ सकता है, संयम रखें। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव समाप्त होगा।


🌾 कन्या राशि (Virgo)


स्वास्थ्य की दृष्टि से समय थोड़ा कमजोर है। संतान से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आलस्य के कारण कार्य लंबित हो सकते हैं। पेट से संबंधित परेशानी संभव है।


⚖️ तुला राशि (Libra)


आपकी वाणी और चतुराई से रुके कार्य पूरे होंगे। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय उन्नतिदायक है। विवाह संबंधी चर्चाओं में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं।


🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)


लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे। स्थान परिवर्तन का विचार मन में आ सकता है। घर बदलने से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कारोबार में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।


🏹 धनु राशि (Sagittarius)


लंबे समय से चली आ रही आर्थिक समस्या का समाधान मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। विवाह योग्य जातकों को अभी प्रतीक्षा करनी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में खर्च बढ़ सकता है।


🐐 मकर राशि (Capricorn)


आज परिस्थितियां आपके अनुसार नहीं चलेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सही समय का इंतजार करें और धैर्य बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।


🌬️ कुंभ राशि (Aquarius)


आज का दिन मौज-मस्ती में बीत सकता है। किसी को धोखा देने या लेने से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में विवाद बढ़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।


🌊 मीन राशि (Pisces)


मनमर्जी से काम करने से बचें। परिस्थितियों को समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा। माता के स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। संतान के विवाह में देरी से चिंता रहेगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

error: Content is protected !!