horoscope: 2 अप्रैल को इन राशि वालों का कठिन से कठिन मुश्किल का होगा समाधान

horoscope: 2 अप्रैल को इन राशि वालों का कठिन से कठिन मुश्किल का होगा समाधान…जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार पढ़िए अपना दैनिक राशिफल जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने…

मेष राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक स्तर पर माता का पूरा सहयोग मिलेगा, संतान की ओर से कुछ असंतोषजनक स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।

वृषभ राशि :- आज का दिन समस्याओं से भरा रह सकता है।आज आपको कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।धैर्य रखे।परिवार में शांति रहेगी।

मिथुन राशि :- समय अनुकूल रहेगा।हर कार्य में धैर्य और सूझबूझ से काम लेना आवश्यक होगा।व्यापार में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं,लेकिन प्रयासों के बाद सफलता सुनिश्चित है।आर्थिक रूप से लाभ मिलने और बचत के अच्छे अवसर बनने के संकेत हैं।

कर्क राशि :- आज का दिन घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं।माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है।परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।

सिंह राशि :- आज का दिन बेहद शुभ रहेगा।यह समय लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उपयुक्त है,इसलिए उन्हें प्राथमिकता दें।गलत संगति और नशे जैसी आदतों से दूर रहने की विशेष आवश्यकता है।

कन्या राशि :- आज का दिन समाज में आपको मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा।कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे।किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा।व्यावसायिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।संतान के विवाह संबंधी प्रयास सफल हो सकते हैं,लेकिन माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है।

वृश्चिक राशि :- अपने किसी गलत निर्णय के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।सोच समझकर ही निर्णय लें।जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है,किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते है।

धनु राशि :- आज किसी के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।प्रेम संबंधों में भी कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं,जिससे मन अस्थिर रह सकता है।क्रोध पर नियंत्रण रखे।पक्षियों को दाना डाले।

मकर राशि :- आज पूंजी निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा।धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कुंभ राशि :- आज अपने व्यवहार में सुधार लाने की सलाह दी जाती है।आप अपने दोस्तों और कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखें।आज आपको पेट से जुड़ी कुछ समस्याएँ महसूस हो सकती है,अपने खान-पान का ध्यान रखें।

मीन राशि :- आज आप अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करे।मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!