Firm Muniji Transport Company: फर्जी कागजात से राजस्व को लगाया चूना, ट्रांसपोर्ट कंपनी पर रिपोर्ट

लव इंडिया, मुरादाबाद। राज्य कर विभाग की टीम ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए राजस्व क्षति पहुंचाने के आरोप में पटना की ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसपोर्टर लंबे समय से कूट रचित प्रपत्र तैयार कर माल ढुलाई के नाम पर टैक्स चोरी कर रहा था। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सिविल लाइंस पुलिस को दी गई तहरीर में राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार डागर ने बताया कि फर्म मुनिजी ट्रांसपोर्ट कंपनी मुख्यालय पटना बिहार और ब्रांच ऑफिस कुम्भ रोड मंडी गोविंदगढ़ पंजाब के वाहनों को लगातार जांच में पकड़ा गया है। जांच में सामने आया कि फर्जी प्रपत्रों का इस्तेमाल कर राजस्व की भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। राज्य कर विभाग की सचल दल चौथी इकाई मुरादाबाद की टीम ने जब कागजातों की गहन जांच की तो फजीर्वाड़े की पुष्टि हुई।

विभाग ने पुलिस से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!