लव इंडिया, मुरादाबाद। जलकल विभाग की लापरवाही से महानगर वासियों को प्रदूषित जल और लो वाटर प्रेशर सप्लाई के कारण जल आपूर्ति एवं आने वाले सावन मास में कावड़ मार्ग की साफ सफाई कवने के लिए जल व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में शिवसेना ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।


शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोरा ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए शहरी इलाकों में ‘अमृउत’ व ग्रामीण इलाकों में ‘जल जीवन मिशन’ जैसे कार्यक्रम करोड़ों रुपए खर्च कर चलाए गए। परंतु महोदय इतने सरकारी कार्यक्रमों और मुरादाबाद की स्मार्ट सिटी बनने के बावजूद भी मुरादाबाद का जलकल विभाग महानगर वासियों को स्वच्छ जल जैसा मूलभूत संसाधन प्राप्त करने में विफल हो रहा है। महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में गंदे पानी की सप्लाई दी जा रही है और कई क्षेत्रों में लो प्रेशर के कारण पानी टंकियां तक ही नहीं पहुंच पा रहा है। खराब पानी के कारण आम नागरिक को चर्म रोग पेट रोग लिवर इनफेक्शन और अन्य कहीं घातक बीमारी से ग्रसित होने का खतरा लगातार बना हुआ है, जिसमें मध्यम वर्ग कि वह निम्न मध्यम वर्गी वर्क शामिल है।

शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोरा ने कहा कि पूर्व में भी शिवसेना में अन्य कई संगठनों द्वारा जल आपूर्ति की इन समस्याओं को लेकर विभिन्न विभागों को ज्ञापन दिए गए व प्रदर्शन कर गए उसके उपरांत भी जलकल विभाग द्वारा इन शिकायतों को दूर करने के लिए कोई भी कम नहीं उठाया जा रहा। अतः शिवसेना आपसे जलकल विभाग की टीम घटित महानगर वासियों की इस समस्या को अविलंब दूर करने की मांग करती है।

प्रदर्शन के दौरान शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोरा ने कहा कि आने वाले पवित्र सावन मास में कावड़ यात्रियों की सुगमिता व सुरक्षा के लिए, कावड़ यात्रा मार्ग की मरम्मत, सफाई व्यवस्था और जल जल भराव जैसी समस्याओं का अभिलंब निस्तारण किया जाए। इसके साथ कावड़ मार्ग पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुदर्ढ़ किया जाए। इस दौरान, कमल राव समेत तमात शिवसैनिक मौजूद रहे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!