Samajwadi Party ने परिनिर्वाण पर कांशीराम को याद किया

लव इंडिया, मुरादाबाद। कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के ओर से जिला पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि पीडीए के लोग आर्थिक आधार पर आरक्षण कभी स्वीकार नहीं करेंगे। जब देश में अपमान छुआछूत जाति के आधार पर तो आरक्षण आर्थिक आधार पर क्यों। उन्होंने पीडीए के लोगों से भाजपा के खिलाफ एक होने की अपील की।

उन्होंने ने कहा कि कांशीराम ने बहुजनों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ डीएस-4 की स्थापना की, जिसका उद्देश्य दलित पिछड़े वंचित वर्ग को सामाजिक न्याय और राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाना था। आज उसी राह पर सपा चल रही है। जिला महासचिव फुरकान अली ने दलितों और पिछड़ों के उत्थान के लिए कांशीराम की ओर से किए गए संघर्षों के बारे में बताया।


जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी ने नारा लगाया मिले मुलायम कांशीराम हवा मे उड़ गए जय श्रीराम उन्होंने कहाँ कांशीराम दबे कुचलो की आवाज थे उसी आवाज को सपा पीडीए के नायक अखिलेश यादव के नेतृत्व मे पुरा कर रही है उन्होंने बसपा को बिकाऊ माल की संज्ञा दी और भाजपा की बी पार्टी बताया।


इस दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, महासचिव फुरकान अली, लाखन सिंह सैनी,वेद प्रकाश सैनी,आसकार पाशा, वसीम कुरैशी, विजयवीर सिंह यादव,संजीव चौधरी, मो तकी,आदित्य चौधरी,लुकमान खान,सुनीता सिंह, राजेश्वरी यादव, नागभारती, योगेंद्र यादव, प्रेमबाबू बाल्मीकि, तहजीब आलम,नन्हें सिंह,अमरजीत सिंह,जिगरी मलिक, मनीष जाटव, जयकुमार प्रजापति,तुषार रस्तोगी,दीव्यांशु सागर, प्रवीन सैनी, जुनैद अशरफी,तालिब अंसारी, एम. पी. सिंह, सतेंद्र सिंह,जोगेंद्र सिंह, हिमांशु सैनी, कायमुद्दीन सैफी, राजीव यादव, मुकेश यादव, जाकिर अली, मो इल्यास,मनोज चौधरी, करीम खान, मो महमूद, नईम अंसारी,वसीम अंसारी, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद थे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!