Baba Amarnath की यात्रा पर जा रहे पत्रकारों का सम्मान


love india, बरेली। उपजा प्रेस क्लब Ujja Press Club में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने पत्रकारों को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना Chairman Dr. Pawan Saxena ने सभी पत्रकारों को उनकी सफल यात्रा की शुभकामनाएँ दी।


इस अवसर पर डॉ पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी, निर्भय सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, ललित कुमार कश्यप, विवेक मिश्रा, सुयोग सिंह, विजय सिंह, महेश पटेल, अशोक शर्मा, अजय धुरिया, अरुण मिश्रा, राजीव कपूर, शुचि गुप्ता, हेम चंद्र उप्रेती किशन लाल, किशोर कुमार आदि जाने वाले दल में शामिल है ।

दुर्गम यात्रा पर पुरुषों को सोचना ही पड़ता है

इन सभी को जनार्दन आचार्य, नीरज आनंद, वीरेंद्र अटल, शंकर लाल, अशोक शर्मा लौटा, अजय मिश्रा, शुभम सिंह, सहित अन्य पत्रकार एवं सम्मानित लोग ने पुष्पमाला पहनाई। बाबा अमर नाथ baba amar nath की दुर्गम यात्रा पर पुरुषों को सोचना ही पड़ता है।

रास्ते के लिए जरूरत की वस्तुएं दीं

वहीं मानव सेवा क्लब Manav Seva Club की दो महिला सदस्य अपने साहस के दम पर ट्रेन द्वारा जम्मू के लिए बरेली स्टेशन से रवाना हो गई उनकी रवानगी पर क्लब ने कहरवान स्थित कार्यालय में एक कार्यक्रम कर उनको शॉल, हार और रास्ते के लिए जरूरत की वस्तुएं देकर उनकी यात्रा की मंगलकामनाएं कीं।

सदभावना यात्रा पूरी करने का संकल्प

बाबा अमरनाथ यात्रा baba amarnath yatra पर जाने वाली महिलाएं बजरिया पूरनमल की मधुरिमा सक्सेना हैं और अनीता सिन्हा द्वारका दिल्ली की निवासी हैं। दोनों महिलाओं ने आत्मविश्वास और साहस से भरकर बाबा अमरनाथ की सदभावना यात्रा पूरी करने का संकल्प लिया।

मंगलमय यात्रा की ईश्वर से प्रार्थना की

क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ. सुरेश रस्तोगी, इन्द्र देव त्रिवेदी, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, साधना गुप्ता,सुनील शर्मा, पीयूष गुप्ता, सत्येंद्र सक्सेना, शकुन सक्सेना ने इनकी मंगलमय यात्रा की ईश्वर से प्रार्थना की।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!