तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सुरेश ने बतौर मुख्य अतिथि कहा, टीएमयू हमेशा अदब, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध, बोले, जिगर साहब जैसी अज़ीम शख्सियत को याद करना हम सबके लिए फख्र की बात
लव इंडिया मुरादाबाद। शहंशाह-ए-ग़ज़ल हज़रत अली सिकंदर जिगर मुरादाबादी की पुण्यतिथि पर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के ऑडिटोरियम में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा एवम् कवि सम्मेलन- ये इश्क़ नहीं आसाँ.. में देशभर से आए मारूफ़ शायरों और कवियों ने जिगर मुरादाबादी को अकीदत के फूल पेश करते हुए इश्क़, अमन और इंसानियत पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस अविस्मरणीय मुशायरे में भारतीय सूफी फाउंडेशन एवम् ग़ज़ल अकादमी (रजि.) का उल्लेखनीय योगदान रहा।
टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश ने बतौर मुख्य अतिथि कहा, टीएमयू हमेशा अदब, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, जिगर साहब जैसी अज़ीम शख्सियत को याद करना हम सबके लिए फख्र की बात है। श्री जैन ने इस प्रयास को मुरादाबाद की ऐतिहासिक गंगा-जमुनी तहज़ीब को जिंदा रखने का एक बेहतरीन माध्यम बताया। इससे पूर्व शमा-रोशन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। अध्यक्षता इंजीनियर अनवर कैफी ने की।
डॉ. अना देहलवी बोलीं, ग़ज़लें भी सुनाएंगे और गीत भी गाएंगे, ये जश्न-ए-जिगर हम सब ता-उम्र मनाएंगे। हर हाल में आएंगे हर साल मुरादाबाद, इस शहर की मिट्टी को माथे से लगाएंगे।
वरिष्ठ शायर अनवर कैफ़ी ने यूं श्रद्धांजलि पेश की, हर सुख़नवर उनको कहता है शहंशाह-ए-ग़ज़ल, आज भी शहरे-तग़ज़्ज़ुल में नहीं जिनका बदल। क्योंकि निसबत है हमें अनवर जिगर के शहर से, मोअतबर होते हैं हम जैसे हकी़राने-ग़ज़ल।
सूफी कशिश वारसी ने जिगर साहब को याद करते हुए कहा, जिगर के शेरों में वह इश्क़ की रवानी है, हर एक शेर में दिल की कोई कहानी है। मुरादाबाद से जो नूर बन के फूटा था, वही चिराग़ तग़ज़्ज़ुल की इक निशानी है।
जयपुर के इब्राहिम अली ज़ीशान ने कहा, तुम ध्यान से रख लेना अगर पेश किया है, हमने तुम्हें तोहफे में श्जिगरश् पेश किया है।
राहुल शर्मा ने जिगर साहब को यूं याद किया, जिगर तो जा चुके लेकिन जिगर की याद बाक़ी है, अभी दुनिया के नक़्शे पर मुरादाबाद बाक़ी है। कहेंगे इश्क़ को सब आग का दरिया क़यामत तक, मगर फिर भी लगेगा शेश्र की मीश्आद बाक़ी है।
ख़ालिदा बेताब बोलीं, सुख़न को दर्द, मोहब्बत को एतबार दिया, ग़ज़ल को आपने सबसे अलग़ वक़ार दिया। जिगर वो नाम है जिसने दिलों को धड़कन दी, हर एक लफ़्ज़ को एहसास का निखार दिया।
दिल्ली के कर्नल संजय चतुर्वेदी ने कहा, आवामी शायर की फ़ितरत और दिल से शहज़ाद जिगर,यूँ ही नहीं कहे जाते उस्तादों के उस्ताद जिगर। मय और मीना का जादूगर कहती है उनको दुनिया, कर के गए पैग़ाम-ए-मुहब्बत, हर दिल में आबाद जिगर।
मुंतज़िर फ़िरोज़ाबादी बोले, जो भी इन आँखों ने देखे, सारे मंज़र डूब गए, कौन वहाँ से कब निकला, सब अंदर-अंदर डूब गए। साहब जिगर ने ख़ूब कहा था, दरिया इश्क़ का ऐसा है, अंदर वाले तैर गए सब, हम बाहर-बाहर डूब गए।
डॉ. पूनम चौहान ने अपने कलाम में कहा, शख्सियत उनकी यूं ही न मशहूर है, शायरी भी मुहब्बत से पुरनूर है। उनकी ग़ज़लों की तारीफ़ मैं क्या करूं, मयकशी खूब है, इश्क़ भरपूर है। साथ ही महफ़िल में अनस फैसी और अमन नामपुरी ने भी अपने शानदार कलाम से श्रोताओं की भरपूर तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार/शायर सूफी कशिश वारसी ने सभी अतिथियों, विद्वान शायरों और टीएमयू प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। स्वागताध्यक्ष कवि/शायर राहुल शर्मा ने सभी नवागंतुकों का आत्मीय इस्तकबाल किया। कार्यक्रम में डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह, फैकल्टी ऑफ़ लॉ के डीन प्रोफेसर हरबंश दीक्षित के अलावा एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ. रविप्रकाश सिंह, एआर दीपक मालिक और बड़ी संख्या में शहर के अदब-नवाज़ नागरिक, बुद्धिजीवी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
लव इंडिया, मुरादाबाद। शहर में हृदय रोगियों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में DMR सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने एक नई पहल की है। अस्पताल में अत्याधुनिक कैथ लैब (Cath Lab) का शुभारंभ किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नई कैथ लैब के शुरू होने से मरीजों को हृदय संबंधी जांच और इंटरवेंशनल उपचार की सुविधाएं मुरादाबाद में ही उपलब्ध कराने में मदद…
लव इंडिया, संभल। संभल हिंसा मामले में आरोपी मुल्ला अफरोज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत जारी निवारक हिरासत के आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार पर 10 लाख रुपये की कॉस्ट भी लगाई है। इसके बाद मुरादाबाद जेल से मंगलवार देर शाम…
लव इंडिया, मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पीडीए बैठक के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब अचानक बिजली चली गई। बैठक को संबोधित कर रहे सपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन बिजली और माइक की समस्या से नाराज हो गए और उन्होंने हाथ में पकड़ा माइक मंच पर फेंक दिया। रामजी…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के टीएमयू इन्क्यूबेशन फाउंडेशन- टीएमआईएफ और शिक्षा मंत्रालय की एआईसीटीई- डीओएसईएल-इन्नोवेशन सेल के संयुक्त तत्त्वावधान में डवलपिंग, इन्नोवेशन कल्चर एंड एंटरप्रिन्योरशिप- डीआईसीई कार्यक्रम के तहत टीएमयू के इन्क्यूबेशन सेंटर में हुए एक्सपर्ट लेक्चर में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, मूंढापांडे के स्टुडेंट्स को रचनात्मक सोच, व्यावहारिक समस्या-समाधान की क्षमता और नवाचार की भावना के विकास पर जोर दिया गया।…
लव इंडिया, मुरादाबाद। गांगन नदी की जमीन पर कथित रूप से अवैध तरीके से कॉलोनियां बसाए जाने के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (संविधान) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल आयुक्त कार्यालय मुरादाबाद पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मंडल आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के…
लव इंडिया, नई दिल्ली/लखनऊ। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन (AISMF) ने नीरज गुप्ता को उत्तर प्रदेश के जोन-2 का प्रदेश महामंत्री (Pradesh Mahamantri) नियुक्त किया है। फेडरेशन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र की तारीख 31 अगस्त 2026 है और पत्र के अनुसार नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। नियुक्ति पत्र पर फेडरेशन के उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष शोएब अहमद के हस्ताक्षर…
उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत सोमवार को मुरादाबाद में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सवाल उठाते हुए इसे ‘वोट चोरी’ के आरोपों से जोड़ा है। मुरादाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल लाइंस…
लव इंडिया मुरादाबाद। पर्वाधिराज दसलक्षण महापर्व-2026 के समापन अवसर पर परम पूज्य आचार्य108 भद्रबाहु सागर जी महाराज एवम् पूज्य क्षुल्लक 105 वृषभ सागर महाराज के मंगल सान्निध्य में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी परिसर में श्रीजी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात रथ के सन्मुख पूजन और शांतियज्ञ हुआ। गाजे-बाजे सहित श्रीजी को रथ में विराजमान किया गया। सौधर्म इंद्र के रूप में श्रीजी को…
मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा एवं गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने रामलीला मंचन क्षेत्र, रामलीला ग्राउंड एवं दसवां घाट क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय,मुरादाबाद में पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व का दस दिवसीय आयोजन श्रद्धा, आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास की अद्भुत छटा बिखेरते हुए सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। दस दिनों तक विश्वविद्यालय परिसर का वातावरण प्रातःकालीन पूजा-अर्चना, शांतिधारा, प्रवचन, आरती और संध्याकालीन भजनों से गूंजता रहा। प्रतिदिन पंच परमेष्ठि पूजन, चौबीसी जिन पूजन, चंद्रप्रभु भगवान पूजन, वसुपूज्य जिन पूजन, अनंतनाथ भगवान पूजन, तत्वार्थ सूत्र वाचन तथा…
लव इंडिया, संभल। कल्कि धाम निर्माण से जुड़े आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने दावा किया है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें एक विदेशी नंबर से लगातार फोन किए जा रहे थे। फोन रिसीव नहीं करने के बाद कथित तौर पर एक ऑडियो संदेश भी भेजा गया। आचार्य कृष्णम के मुताबिक यह ऑडियो संदेश पंजाबी भाषा में था…
मुरादाबाद में आसमान में छेद हो गए! 14 घंटे से लगातार बरस रहे बादल, शहर बेहाल रात 12 बजे से शुरू हुई बारिश अपराह्न तीन बजे तक नहीं थमी, कभी तेज तो कभी रिमझिम—जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त उमेश लव, लव इंडिया मुरादाबाद। शुक्रवार की आधी रात से शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक थमने का नाम नहीं ले रही। रात करीब 12 बजे से लगातार हो…
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के एक पत्रकार के बीच तीखी सवाल-जवाब की स्थिति सामने आई। पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रायोजित करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया, जिस पर जयशंकर ने संक्षिप्त लेकिन तीखा जवाब दिया। घटना 25 सितंबर 2026 को 81वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान हुई प्रेस ब्रीफिंग की…
उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में सब पे नजर हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र एवं चैनल के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पत्रकारिता, चिकित्सा, शिक्षा, पुलिस-प्रशासन, व्यापार, निर्यात और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली कई विभूतियों को स्मृति-चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय…
न्यूयॉर्क। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 24 सितंबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में संबोधन किया। नेतन्याहू के मंच पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में प्रतिनिधि हॉल से बाहर निकल गए। इसके बाद उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ही बाहर जा रहे प्रतिनिधियों पर टिप्पणी से की। उनके पूरे भाषण का आधिकारिक पाठ इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किया गया है। शुरुआत…
लव इंडिया, मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के दशम एवं अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना और धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रीजी की शांतिधारा, विधान, प्रवचन, आरती और भक्तामर दीप आराधना में भाग लिया। दो परिवारों को मिला प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के अवसर…
मुरादाबाद/संभल। विदेश में पढ़ाई और अच्छी नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर एक युवक से लाखों रुपये लेने वाली प्लेनेट ओवरसीज एजेंसी को सेवा में कमी और लापरवाही के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग, संभल के आदेश का सामना करना पड़ा है। आयोग ने एजेंसी के प्रबंधक/प्रोपराइटर अमृत सिंधु को परिवादी मनी मांगट को शेष फीस और लंदन से भारत वापसी का किराया मिलाकर 2,27,955 रुपये, उस…
लव इंडिया, मुरादाबाद। किसी की जिंदगी बर्बाद करने के इरादे से किया गया तेजाब हमला आखिरकार हमलावरों पर ही भारी पड़ गया। मुरादाबाद की अदालत ने घरेलू विवाद से जुड़े मामले में महिला पर तेजाब फेंकने के दोषी पाए गए तीन आरोपियों को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने तीनों दोषियों पर 31,500-31,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला एडीजे-01…
लव इंडिया, मुरादाबाद। यूपीआई से जुड़े नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध को लेकर शिवसेना ने मुरादाबाद में व्यापारियों के बीच हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत छत्रपति शिवाजी चौक से की गई। इसके बाद शिवसेना पदाधिकारियों ने स्टेशन रोड, बुध बाजार, टाउन हॉल और ताड़ीखाना क्षेत्र में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर अभियान में उनके हस्ताक्षर…
लव इंडिया, मुरादाबाद। ग्रीन रे इंटरनेशनल कंपनी से जुड़े करीब 78 करोड़ रुपये के कथित गबन और धोखाधड़ी के मामले में लखनऊ की आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने मुरादाबाद में कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़ा गया। यह मामला वर्ष 2016 में मुरादाबाद के गलशहीद थाने में दर्ज मुकदमे से जुड़ा…
लव इंडिया,मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में दस लक्षण महापर्व के अष्टम दिवस उत्तम आकिंचन्य धर्म श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिकता के साथ मनाया गया। स्वर्ण कलशों से श्रीजी के अभिषेक का सौभाग्य शुभम, सूर्यांश, शिवांश और लक्ष्य जैन ने भगवान का अभिषेक करने का पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्री सम्यक जैन पुत्र श्री राजीव जैन, मुजफ्फरपुर ने स्वर्ण झारी से शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त किया।…
लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के तीर्थंकर महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (टिमिट) में विद्यार्थियों के ज्ञान, तर्कशक्ति एवं कॉर्पोरेट जगत की समझ को विकसित करने के उद्देश्य से “कॉर्पोरेट क्विज चैलेंज-2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 24 सितंबर 2026 को सेमिनार हॉल, टिमिट में किया गया, जिसमें एमबीए के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत,…
बागपत का जिलाधिकारी बनाए जाने के बाद दिव्यांशु पटेल चले गए और उनके स्थान पर उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हिमांशु कौशिक नगर आयुक्त के तौर पर मुरादाबाद नगर निगम पर आ गए। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने महापौर विनोद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महापौर विनोद अग्रवाल को…
लव इंडिया, मुरादाबाद। जिले में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक नई परियोजना की शुरुआत की गई है। दिल्ली रोड पर मझोला थाना क्षेत्र के पास 3/4 यूनिट अग्निशमन केंद्र के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। 24 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक रितेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।…
लव इंडिया, मुरादाबाद। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से ओबीसी, एससी, एसटी, महिलाओं तथा अन्य वंचित वर्गों से संबंधित मांगों को लेकर सिविल लाइंस स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। बाद में यहां से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और राष्ट्रपति के नाम संबोधित…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में दसलक्षण महापर्व का अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म श्रद्धा, भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। स्वर्ण कलशों से श्रीजी के अभिषेक करने का पुण्य लाभ सौभाग्य हर्षित, अरिहंत, अर्चित और अविनाश जैन ने प्राप्त किया। इसके पश्चात स्वर्ण झारी से शांतिधारा का पुण्यार्जन आदर्श, कुशाग्र, सोमिल, आर्यन, प्रथम, आदि और पारस जैन ने किया। रजत…
उमेश लव लव इंडिया संभल। संभल में नवंबर 2024 में हुई हिंसा के दौरान जली स्कोडा कार के बीमा दावे के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, संभल ने बीमा कंपनी को वाहन स्वामी के पक्ष में 3,32,991 रुपये की बीमा धनराशि 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित अदा करने का आदेश दिया है। आयोग ने मानसिक कष्ट एवं आर्थिक क्षति के लिए 20 हजार रुपये…
मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के अष्टम दिवस उत्तम त्याग धर्म की आराधना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। इस अवसर पर भगवान श्रीजी की प्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री सर्वोदय जैन एवं श्रीमती रजनी जैन परिवार तथा श्री मनोज जैन एवं श्रीमती अंजलि जैन, चि. आर्यन जैन और चि. आर्यमन जैन परिवार को प्राप्त हुआ। उत्तम…
उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद के नवनियुक्त जिलाधिकारी अनुनय झा ने कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रशासन की कार्यशैली को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन में संवाद और समन्वय जरूरी है और व्यक्तिगत टिप्पणी के बजाय तथ्यात्मक आलोचना स्वीकार है। उन्होंने आम लोगों से अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि आम आदमी के…
लव इंडिया, मुरादाबाद। नगर निगम परिसर में महिला से कथित मारपीट और अन्य आरोपों से जुड़े मामले में न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी है। मामले की वादिनी ठाकुर मंजू राठौर की ओर से दाखिल आपराधिक पुनरीक्षण याचिका में जिला एवं सत्र न्यायालय ने रिविजन स्वीकार किए जाने के बाद विपक्षी पक्ष को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस का जवाब 28 सितंबर 2026 तक दाखिल करने के निर्देश…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू), मुरादाबाद में दसलक्षण महापर्व के सातवें दिवस उत्तम तप धर्म का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। स्वर्ण कलशों से श्रीजी के अभिषेक का प्रथम सौभाग्य दिव्यांशु, द्वितीय स्वर्ण कलश से मैनेजमेंट कॉलेज के डीन प्रो. विपिन जैन, तृतीया और चतुर्थ स्वर्ण कलशों से सौभाग्य एल्युमिनाई अनन्य, छात्र सजल जैन ने प्राप्त किया, वहीं स्वर्ण झारी…
लव इंडिया, मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के सातवें दिन मंगलवार, 22 सितंबर को उत्तम तप धर्म की आराधना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। दिगंबर जैन परंपरा में 22 सितंबर को दशलक्षण पर्व का सातवां दिन उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया जा रहा है। मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्री जी की प्रथम शांतिधारा…
लव इंडिया, मुरादाबाद। स्टेशन रोड स्थित होटल प्रेम चुनरिया में शिवसेना पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण और बालासाहेब ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद भगवा तिलक लगाकर “जय भवानी, जय शिवाजी” के उद्घोष के बीच कार्यक्रम आगे बढ़ा। सम्मेलन का शुभारंभ शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने किया। बैठक में मुरादाबाद…
मुरादाबाद के नए डीएम होंगे अनुनय झा, हिमांशु कौशिक संभालेंगे नगर आयुक्त की जिम्मेदारी उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 14 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। खास बात यह है कि मुरादाबाद के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया का तबादला कर दिया गया है, जबकि मुरादाबाद नगर आयुक्त दिव्यांशु…
उमेश लव, मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव से पहले मुरादाबाद में राजनीतिक पोस्टरबाजी को लेकर विवाद सामने आया है। शहर में दिल्ली हाईवे समेत कुछ स्थानों पर समाजवादी पार्टी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए ‘गुंडाराज’, ‘माफियाराज’ और ‘अखिलेश ने लूट लिया था पूरा प्रदेश’ जैसे स्लोगन वाले होर्डिंग लगाए जाने का मामला सामने आया है। होर्डिंग सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी…
लव इंडिया, मुरादाबाद। बिलारी तहसील में आयोजित तहसील दिवस में दुकान के लेन-देन से जुड़ी शिकायत देने के बाद भी निस्तारण न होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर बिलारी थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गुलाम मोहम्मद पुत्र कल्लू, निवासी मोहल्ला ठाकुरान, बिलारी ने तहसील दिवस प्रभारी अधिकारी के समक्ष…
लव इंडिया, संभल। थाना हयातनगर क्षेत्र के पक्के बाग स्थित सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, बहजोई-सम्भल रोड, सरायतरीन में 21 सितंबर, सोमवार को बाबा अमरनाथ बर्फानी के 27वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भंडारे से एक दिन पूर्व रविवार को मंदिर परिसर में हवन-पूजन किया गया। मंदिर के महंत जुगल किशोर मिश्रा और…
मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन रविवार को उत्तम सत्य धर्म की श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आराधना की गई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीजी की पूजा-अर्चना, अभिषेक और शांतिधारा में भाग लिया। दशलक्षण महापर्व में 20 सितंबर को उत्तम सत्य धर्म की आराधना की जाती है। इस अवसर पर कई श्रद्धालु निर्जल…
लव इंडिया मुरादाबाद। गोकुल दास हिंदू गर्ल्स कॉलेज, मुरादाबाद में आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को NSS की दोनों इकाइयों ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर चेतना जागृत करना और नशामुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को मजबूत करना था। प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा…
लव इंडिया मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद में आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो चारू मेहरोत्रा की अध्यक्षता एवं निर्देशन में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने विगत 9-10 वर्षों में महाविद्यालय में आए सकारात्मक परिवर्तन और बदलाव को दर्शाते हुए रील बनाई। छात्राओं ने अपनी रील में कॉलेज के…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू), मुरादाबाद में उत्तम शौच धर्म जैन धर्म के दशलक्षण पर्व का चौथा धर्म है, जिसका अर्थ मन, वचन और शरीर से लोभ का त्याग कर आत्मा की पवित्रता को प्राप्त करने की भावना के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्वक मनाया गया। नौवें तीर्थंकर भगवान श्री पुष्पदंत जी का मोक्ष कल्याणक निर्वाण लाडू समर्पित करने का सौभाग्य परी, मुकुल, मृदुल,…
उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। पारिवारिक अनबन के बाद पत्नी से अलग रह रहे मुरादाबाद के एक न्यूरोसर्जन डॉक्टर को अपने दोनों बच्चों के भरण-पोषण के लिए हर महीने 1.20 लाख रुपये अंतरिम भरण-पोषण के रूप में देने का आदेश परिवार न्यायालय ने दिया है। न्यायालय के आदेश के मुताबिक दोनों बच्चों के लिए 60-60 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किए गए हैं।मामला पति-पत्नी के बीच चल…
लव इंडिया, मुरादाबाद। लाइनपार क्षेत्र के जयंतीपुर में आयोजित गणपति पूजा कार्यक्रम में शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने पदाधिकारियों के साथ भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गणपति महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को ‘सेवा संकल्प’ के रूप…
लव इंडिया, संभल। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की राज्य सलाहकार परिषद का गठन किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की ओर से जारी सूची में संभल के मुशीर खां तरीन को भी परिषद का सदस्य बनाया गया है। जारी सूची में मुशीर खां तरीन का नाम क्रमांक 81 पर दर्ज है और…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू), मुरादाबाद में दशलक्षण महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। उत्तम आर्जव धर्म के अवसर पर जिनालय एवं रिद्धि-सिद्धि भवन परिसर में पूजन-अर्चन, अभिषेक, शांतिधारा, आरती, तत्त्वार्थ सूत्र वाचन, पंचमेरु पूजा एवं दशलक्षण पूजा संपन्न हुई। धार्मिक प्रवचनों के माध्यम से मन, वचन और कर्म में सरलता, निष्कपटता एवं ईमानदारी का संदेश दिया गया। भगवान का अभिषेक…
हरिद्वार। वर्ष 2006 के बहुचर्चित निठारी कांड से जुड़े रहे सुरेंद्र कोली की शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के हरिद्वार में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उसका शव भूपतवाला क्षेत्र में सप्त सरोवर रोड स्थित एक चाय की दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और…
लव इंडिया संभल। केमिस्ट एसोसिएशन ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्म दिवस मनाया। उन्हें आधुनिक युग का विश्वकर्मा बताकर दीपावली मनाई। तिरंगा मार्केट में शर्मा मेडिकोज पर केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से 11 दिए जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के चित्र पर मिष्ठान का भोग लगाया गया। इस अवसर पर हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा से…
दशलक्षण महापर्व के द्वितीय दिवस पर पूजन, आरती, भक्तामर पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय- टीएमयू, मुरादाबाद में अनादि निधन दश लक्षण महापर्व के द्वितीय दिवस को उत्तम मार्दव धर्म की भावना के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्वक मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित जिनालय में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों, विश्वविद्यालय परिवार एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…
सपना चौधरी केस में फिर टली सुनवाई, 8 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई लव इंडिया, मुरादाबाद। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी से जुड़े वर्ष 2019 के मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम कार्यक्रम के मामले में गुरुवार को प्रस्तावित सुनवाई एक बार फिर टल गई। अदालत में जज साहब के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 8 अक्टूबर 2026…
लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) परिसर, मुरादाबाद में पर्वाधिराज दसलक्षण महापर्व-2026 का शुभारंभ आज अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। ‘वंदितु सव्वसिद्धे’ के मंगल उद्घोष और ‘जय जिनेंद्र’ के जयघोष से पूरा विश्वविद्यालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। महापर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना की गई। महोत्सव का शुभारंभ कुलाधिपति श्री सुरेश जैन द्वारा त्रैलोक्य मांगल्य विधायक ध्वजारोहण के…
लव इंडिया मुरादाबाद। किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ, जनपद मुरादाबाद ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कृषि, सिंचाई, फसल खरीद, किसान सम्मान निधि, भूमि अभिलेख और ग्रामीण सुविधाओं से जुड़ी करीब 20 मांगें उठाई गईं। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को…
लव इंडिया, मुरादाबाद। जिला अस्पताल में कथित भ्रष्टाचार, आम जनता के आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न तथा निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों में मरीजों से अधिक शुल्क वसूले जाने के आरोपों को लेकर शिवसेना ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें…
लव इंडिया, मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद की कार्यकारिणी की बैठक में अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया। बैठक में 10 और 11 सितंबर को कानपुर में आयोजित अधिवक्ता संघों के प्रांतीय महासम्मेलन…
लव इंडिया, संभल। बहजोई-संभल रोड स्थित श्री पातालेश्वर मंदिर, पक्का बाग, सराय तरीन में बाबा अमरनाथ बर्फानी के 27वें विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से भंडारे की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।आयोजकों के अनुसार, 21 सितंबर, सोमवार को होने वाले इस विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर के पुजारी एवं…
प्रो. रवि जैन/डॉ. अर्चना जैन। पर्युषण शब्द संस्कृत से आया है, जिसका अर्थ है आत्मा के समीप वास करना अथवा कर्मों का क्षय करना। यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। दिगंबर परंपरा में इसे दशलक्षण पर्व के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दौरान दस उत्तम धर्मों- दशलक्षण पर विशेष चिंतन किया जाता है। भारत के प्रमुख जैन तीर्थ…
लव इंडिया मुरादाबाद। शिवसेना ने ‘त्योहार मनाओ, संस्कृति बचाओ, संस्कार लाओ’ अभियान के तहत गणपति महोत्सव के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में जिले की विभिन्न तहसीलों और महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में गणपति पूजन एवं विसर्जन कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई है। इसी क्रम में शिवसेना जिला कार्यालय, स्टेशन रोड स्थित लाल बिल्डिंग…
तिरुनेलवेली। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में गणेश चतुर्थी के दौरान बिरयानी दुकान के एक विज्ञापन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दुकान के बाहर लगाए गए बैनर में भगवान गणेश की तस्वीर को बिरयानी के साथ दिखाया गया था। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताया। शिकायत के बाद पुलिस ने विवादित बैनर हटाया और दुकान…
उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। देशी शराब की दुकानों पर कथित ओवररेटिंग, निर्धारित समय से पहले और बाद में बिक्री तथा मंदिरों और शिक्षण संस्थानों के आसपास शराब की दुकानों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (संविधान) ने मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के मंडल अध्यक्ष ठाकुर मंजू राठौर के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन…
लव इंडिया, मुरादाबाद। फैशन की दुनिया में इन दिनों एथनिक वियर को मॉडर्न अंदाज में पहनने का ट्रेंड युवतियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसी कड़ी में फारसी सलवार के साथ अलग-अलग डिजाइन की कुर्तियों का कॉम्बिनेशन खासा पसंद किया जा रहा है। पारंपरिक लुक के साथ मॉडर्न टच देने वाले ये डिजाइन कॉलेज, ऑफिस, कैजुअल आउटिंग और छोटे पारिवारिक समारोहों के लिए…
उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिए मुरादाबाद नगर निगम भी पूरी तरह तैयार है। नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर शहर में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने…
लव इंडिया मुरादाबाद। लाइनपार के जयंतीपुर क्षेत्र में शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा व्यापारियों के कथित उत्पीड़न और शोषण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम, प्रदूषण विभाग, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए), बिजली विभाग, जीएसटी…
लव इंडिया, मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में सर्राफ के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी कर रकम और जेवरात हड़पने के लिए फर्जी लूट की कहानी रचने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, सर्राफ के नौकर ने ही लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। जांच आगे बढ़ी तो पूरी कहानी का खुलासा हो गया और पुलिस ने मामले में…
उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान केनरा बैंक के मुरादाबाद मंडल ने बकाया ऋण खातों के निस्तारण और वसूली के मामले में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। बैंक की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार मंडल क्षेत्र में कुल 240 बकायेदारों से संपर्क किया गया, जिनमें से 87 मामलों का निस्तारण किया गया।बैंक के प्रयासों के परिणामस्वरूप 95 लाख रुपये की राशि…
लव इंडिया रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम से जुड़े मामलों में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हो रही है। दोनों मामलों में दाखिल आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाओं पर अदालत की कार्यवाही पर निगाहें टिकी हैं।अब्दुल्लाह आजम से जुड़े दो पैन कार्ड मामले के साथ ही आजम खां की ओर से दाखिल याचिकाओं पर भी सुनवाई प्रस्तावित है।…
एक कॉलेज से शुरू हुई यात्रा ने 16 हजार से अधिक स्टुडेंट्स वाली यूनिवर्सिटी का रूप लिया, 14 सितंबर को 26वें वर्ष में मंगल प्रवेश लव इंडिया मुरादाबाद। वर्ष 2001 में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तीर्थंकर महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (टीएमआईएमटी) कॉलेज से शुरू हुई तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू),मुरादाबाद की शैक्षणिक यात्रा 14 सितंबर 2026 को अपने 25 वर्ष पूर्ण कर 26वें वर्ष…
मुरादाबाद में रामदास आठवले का कांग्रेस पर निशाना उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने मुरादाबाद दौरे के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सकारात्मक पहलों में भी राजनीति तलाशती है। उन्होंने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन…
10 हजार का दावा, जिगर मंच पर खाली कुर्सियां! RPI महारैली में प्रदेश अध्यक्ष और रामदास आठवले नाराज उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की ओर से रविवार को जिगर मंच पर आयोजित ‘संविधान सम्मान महारैली’ पार्टी के दावों के मुकाबले अपेक्षित भीड़ नहीं जुटा पाने को लेकर चर्चा में आ गई। कार्यक्रम से एक दिन पहले प्रदेश नेतृत्व की ओर से…
लव इंडिया मुरादाबाद। गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश महोत्सव को लेकर बाजार गंज में शनिवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। गणेश महोत्सव के अंतर्गत भगवान गणेश के विशाल स्वरूप के साथ 250 छोटे गणेश स्वरूपों का विधि-विधान से अधिवास कराया गया।पूजा-अनुष्ठान पुजारी सिद्धेश्वर गुरु और पंडित रविशंकर चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से…
लव इंडिया अमरोहा। हसनपुर क्षेत्र के रहरा थाना इलाके के गांव गंगवार स्थित मदीना होटल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। वायरल वीडियो में एक युवक तंदूर में रोटी लगाने से पहले कथित तौर पर उस पर थूकता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में बैकग्राउंड में “हम जो काम करते हैं, खुलेआम करते हैं” गाना भी बज…
मुरादाबाद। अग्रवाल सभा (रजि.), मुरादाबाद की ओर से रविवार 13 सितंबर 2026 को गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन एम.आई.टी., एम.डी.ए., मुरादाबाद में रात 8 बजे से किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन महाराजा अग्रसेन जी के समाजवाद ‘एक रुपया, एक ईंट’ की शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। गणेश महोत्सव के माध्यम से समाज के…
लव इंडिया संभल। भाजपा जिला कार्यालय, एकता विहार कॉलोनी, संभल में 12 सितंबर को महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी अभियानों और कार्ययोजनाओं को लेकर पदाधिकारियों ने गहन मंथन किया। बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित करके हुई। बैठक में मुख्य अतिथि…
लव इंडिया, मुरादाबाद। निषाद पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव कश्यप के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अंबेडकर पार्क और जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विनोद साहनी के परिवार के लिए आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और सुरक्षा की मांग की गई। पार्टी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा…
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में फ्रॉम स्पॉटलाइट टू सेल्फ डिस्कवरीः ए जर्नी ऑफ ट्रांसफॉर्मेंशन एंड पर्पज़ पर लीडरशिप टॉक सीरीज़ के 22वें सत्र में कनाडाई अभिनेत्री, मिस इंडिया कनाडा-1999, प्रसिद्ध टेलीविजन व्यक्तित्व, वीडियो जॉकी-वीजे एवम् मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती रूबी भाटिया ने की शिरकत लव इंडिया मुरादाबाद। देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकीं अभिनेत्री, मिस इंडिया कनाडा-1999, प्रसिद्ध टेलीविजन व्यक्तित्व, वीडियो जॉकी-वीजे एवं मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती रूबी…
लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भिकनपुर अक्का में गुरुवार सुबह अचानक एक मकान धराशायी होने से क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। हादसे में मलबे में दबी गृहस्वामिनी को करीब तीन घंटे चले राहत-बचाव अभियान के बाद बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुहेलदेव भारतीय…
लव इंडिया, मुरादाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते तेंदुए के हमलों और बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से तेंदुए के हमलों में मृत और घायल ग्रामीणों को अधिकतम आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।शिवसेना ने मांग रखी कि तेंदुए के हमले में मारे गए…