ramzan-ul-mubarak का चांद नजर आया, आज रात से तराबी और रविवार को पहला रोजा

लव इंडिया, मुरादाबाद। शनिवार को रमजान- उल मुबारक का चांद नजर आ गया। इसी के साथ अब आज रात से तराबी और रविवार से रोजे शुरू हो जाएंगे।

मालूम हो कि रमजान का यह महीना मुसलमानों के लिए इबादत और बरकत के लिए बेहद खास माना जाता है। इस पूरे महीने मुसलमान रोजे के साथ-साथ रोजेदार पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं।

फिलहाल, रमजान-उल-मुबारक का चांद नजर आने के बाद रविवार से रोजे शुरू हो जाएंगे।पांच बक्त होने बाली नमाज के साथ साथ रात मे इशां की नमाज के वाद तराबी की नमाज अदा की जाती है जिसके चलते मस्जिदों मे रमजान के महीने मे नमाजियो की संख्या बढ़ जाती है।

मालूम हो कि रोजा इफ्तारी व सहरी का इंतजाम करने के लिए मुसलमानों ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी।