मनरेगा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन: लखनऊ कूच कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। मनरेगा योजना को समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद इकराम बंटी के नेतृत्व में लखनऊ में विधानसभा घेराव के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भूड़ा चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

लखनऊ कूच से पहले पुलिस ने रोका
कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ जाने की तैयारी में थे। आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें शहर से बाहर जाने से पहले ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

कैंप कार्यालय पर धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भूड़ा चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन किया।
महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम बंटी ने कहा कि मनरेगा गरीब और मजदूर वर्ग के लिए जीवन रेखा है। यदि इसे समाप्त करने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।

आगे आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने मनरेगा योजना को लेकर कोई नकारात्मक निर्णय लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इन नेताओं की रही मौजूदगी
प्रदर्शन में नजाकत ठेकेदार, उबैद इकराम, अधिवक्ता फहीम दानिश कुरैशी, हाजी इकबाल, हाजी फुरकान, नन्हे, नूर मुहम्मद, शकील कुरैशी, हाजी शानू, हाजी रेयान, हाजी इमरान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hello world.