लव इंडिया, मुरादाबाद। रमजान के पवित्र महीने में मरहूम ज़िया शादानी के आवास पर मासूम बच्चों का रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने रोजा खोलकर देश और दुनिया में अमन-चैन की दुआएं मांगी।
हर साल की तरह इस वर्ष भी मुरादाबाद के वरिष्ठ शायर मरहूम ज़िया शादानी के चक्कर की मिलक स्थित आवास पर छोटे बच्चों का रोजा इफ्तार कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मासूम बच्चों ने हिस्सा लिया और रोजा इफ्तार कर अपने रब के सामने हाथ उठाकर मुल्क और दुनिया में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान बच्चों ने मरहूम ज़िया शादानी और उनकी अहिल्या मरहूमा की मगफिरत के लिए भी दुआ की।

कार्यक्रम के आयोजक अदनान ज़िया ने बताया कि कई वर्षों से मरहूम ज़िया शादानी के आवास पर बच्चों का रोजा इफ्तार कराया जा रहा है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को रमजान की अहमियत और इंसानियत, मोहब्बत तथा भाईचारे का संदेश देना है।

रोजा इफ्तार कार्यक्रम में कामरान ज़िया, सय्यद अदनान, डॉ. कमाल, मोहम्मद आज़म, सादिया ज़िया, फैजूल आज़म, सीमा, रुबा कामरान, राइमा फजाइला, उतरुबा समेत कई लोग मौजूद रहे।
Hello world.