
लव इंडिया, मुरादाबाद। महानगर में आगामी रमज़ानुल मुबारक, होली और ईद-उल-फित्र के मद्देनज़र व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर AIMIM कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडे को ज्ञापन सौंपते हुए कानून-व्यवस्था, सफाई, पेयजल और विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने की मांग उठाई।
त्योहारों से पहले प्रशासन को किया अवगत
मुरादाबाद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की जिला इकाई ने कहा कि रमजान, होली और ईद जैसे बड़े पर्व एक साथ पड़ रहे हैं, ऐसे में प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल बिगाड़ने का मौका न दिया जाए और प्रदेश स्तर पर शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
सफाई और गड्ढा मुक्त सड़कों की मांग
कार्यकर्ताओं ने मांग की कि शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। नालियों, गलियों और मुख्य मार्गों की नियमित सफाई हो। पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। त्योहारों के दौरान साफ-सफाई और स्वच्छता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
सेहरी-इफ्तार के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग

गर्मी को ध्यान में रखते हुए AIMIM नेताओं ने मांग की कि सेहरी और इफ्तार के समय विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। साथ ही पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) की व्यवस्था भी बेहतर की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडे को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया। नेताओं ने कहा कि दोनों समुदायों के पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाएं, इसके लिए प्रशासन को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इन नेताओं की रही मौजूदगी

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष मोहिद फरगानी, महानगर अध्यक्ष वक़ी रशीद, तालिब मलिक, हैदर अली, तारिक अनवर, मोहम्मद फहीम, मंजूर मलिक, जकी राइनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Hello world.