टोल-नगाड़ों की गूंज, फूलों-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

लव इंडिया, मुरादाबाद। राष्ट्रीय पर्व होली समिति (रजि.), मुरादाबाद के तत्वावधान में 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को परंपरागत ‘रंग एकादशी शोभायात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। शहर में 87 वर्षों से चली आ रही इस ऐतिहासिक परंपरा का इस वर्ष 88वां आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
रात्रि धर्मशाला से हुआ शुभारंभ

शोभायात्रा का शुभारंभ रात्रि धर्मशाला, बाजीगरान से हुआ। नगर विधायक श्री रितेश कुमार गुप्ता ने नारियल फोड़कर एवं शामिल स्वरूपों की वंदना कर यात्रा का उद्घाटन किया। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, ढोल-नगाड़ों की थाप और होली के पारंपरिक गीतों की गूंज से वातावरण रंगमय हो उठा।
मुरादाबाद। राष्ट्रीय पर्व होली समिति द्वारा बाजीगरान से एकादशी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभारमत्रा बाजीगरान होते हुए मंडीचौक, अमरोहा गेट, टाउन हॉल, गंज बाजार, गुरहट्टी चौराहा, ताड़ीखाना, गुलजारीमल धर्मशाला, बुधबाजार चौराहा पर पहुंची।
फूलों और गुलाल से सजी राहें

शोभायात्रा जिस-जिस मार्ग से गुजरी, वहां की सड़कें फूलों, रंगों और गुलाल से सराबोर हो गईं। नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर यात्रा का अभिनंदन किया और छतों से पुष्प वर्षा कर परंपरा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी साथ-साथ चलता रहा, जिनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
झांकियों ने बढ़ाया आकर्षण

इस वर्ष की शोभायात्रा में भगवान कृष्ण की फूलों वाली होली, ब्रज की लट्ठमार होली, संगम माला मेला, शिव बारात, शिव-पार्वती, गणेश जी, राम दरबार तथा घोड़ों पर सवार राम-लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्न की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। बैंड और टोलों की मधुर धुनों ने पूरे माहौल को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया।
1939 से चली आ रही परंपरा

समिति के अनुसार रंग एकादशी शोभायात्रा की शुरुआत वर्ष 1939 में हुई थी। यह परंपरा शहर की सबसे पुरानी होली यात्राओं में से एक मानी जाती है। समिति के संस्थापक स्व. श्री विशंभर नाथ टंडन द्वारा शुरू की गई यह परंपरा आज भी उनके परिवारजनों एवं शहरवासियों के सहयोग से निरंतर जारी है।
प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद

नगर विधायक रितेश गुप्ता,श्याम बिहारी मिश्रा, राजेंद्र कुमार टंडन, रवि मेहरोत्रा, विजय कुमार टंडन, राकेश कुमार टंडन, राजेश खन्ना, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, हर्षित अरोड़ा, सुनील खन्ना, दिलीप कुमार दिवाकर,संजीव टंडन, दिनेश टंडन, वरुण टंडन, शरद मेहरोत्रा, राम नारायण, आजाद टंडन, आरके टंडन व समिति से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश कुमार टंडन, संयोजक राजेंद्र कुमार टंडन, महासचिव रवि मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार टंडन, उपाध्यक्ष वरुण टंडन सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Hello world.