भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा 12 अक्टूबर को


लव इंडिया, बरेली। कायस्थ चेतना मंच की ओर से अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति एवं हर मनुष्य के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त की 18वी शोभायात्रा इस बार 12 अक्टूबर रविवार को शाम 4 बजे बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर से निकलेगी।

शोभा यात्रा को भगवान के स्वरूप व विभिन्न झांकियों आदि के आकर्षण के साथ सजाया गया है। प्रतिवर्ष की भांति निकलने वाली भगवान चित्रगुप्त शोभायात्रा शाम को बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर, धर्मकांटा प्रेमनगर, भारत सेवा ट्रस्ट, चित्रगुप्त चौक होकर गुद्दड़ बाग के श्री चित्रगुप्त मंदिर पर विश्राम होगी।

सिविल लाइंस के होटल ऊबेराय आनंद में पत्रकारों से वार्ता में संस्था के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि 18 वर्ष से कायस्थ चेतना मंच इस शोभायात्रा परंपरा का निर्वाहन कर रहा है। भगवान श्री चित्रगुप्त अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति हैं। हर मनुष्य के पाप पुण्य का लेखा जोखा उन्हीं के पास रहता है। इसी के आधार पर जीवन के सुख दुख के निर्णय होते हैं। भगवान श्री चित्रगुप्त जी समस्त समाज के पूज्यनीय हैं, उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।

उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के लिए 12 अक्टूबर रविवार को शाम चार बजे सभी लोग बाबा त्रिबटी नाथ के परिसर में एकत्र होंगे। इसके बाद धूम धाम से भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा को निकाला जायेगा। यात्रा को भगवान के स्वरूप व विभिन्न झांकियों आदि के आकर्षण के साथ सजाया गया है।

.धर्मकांटा से लल्ला मार्केट, चित्रगुप्त चौक पेट्रोल पंप होते हुए यात्रा लगभग साढ़े सात बजे तक गुद्दड़ बाग के श्री चित्रगुप्त मंदिर पर पहुंचेगी। यात्रा में कई गणमान्यजन भी मौजूद रहेंगे तथा बाहर से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने समस्त समाज सर्व समाज से अपील की कि वह शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हों।


इस अवसर पर संस्था के संरक्षक एवं संयोजक डॉ पवन सक्सेना महासचिव अमित सक्सेना बिंदु, कोषाध्यक्ष डॉ पूजा सक्सेना, महिला अध्यक्ष अनीता मुकेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, उपाध्यक्ष वी के सक्सेना, राजीव सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, पंकज जौहरी, प्रतिभा जौहरी भी मौजूद रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!