मुरादाबाद के मनोज कुमार ने फहराया तिरंगा, अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी पर रचा इतिहास

गणतंत्र दिवस पर माउंट किलिमंजारो पर सफल आरोहण

माउंटेनियर रवि कुमार फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सचिव मनोज कुमार ने 26 जनवरी को Mount Kilimanjaro की चोटी पर तिरंगा फहराकर देश का नाम रोशन किया।



मनोज कुमार 21 जनवरी को तंजानिया पहुँचे और चरणबद्ध ट्रेक करते हुए किबो हट बेस कैंप से आधी रात को शिखर की ओर रवाना हुए। प्रतिकूल मौसम के बावजूद उन्होंने सफलता हासिल की।


इससे पहले वे माउंट चेगेट, माउंट एल्ब्रुस, युनम चोटी, कांग यात्शे-1 व कांग यात्शे-2 पर भी तिरंगा फहरा चुके हैं। वे उत्तर प्रदेश के पहले पर्वतारोही हैं जिन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!