कांग्रेस पार्षद के खिलाफ सफाई कर्मियों का नगर निगम पर प्रदर्शन

लव इंडिया, मुरादाबाद। पार्षद परवेज इस्लाम द्वारा सफाई कर्मियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इससे नगर निगम के सफाई कर्मियों में रोष है और उन्होंने पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नगर निगम पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्षद कांग्रेस के बताए जाते हैं।

मुरादाबाद की साफ सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है और नगर निगम इस साफ सफाई को अपने सफाई कर्मियों से बखूबी करता भी है। बावजूद इसके कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगता और वह तरह-तरह के आरोप सफाई कर्मियों पर लगाते रहते हैं लेकिन जब कोई जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ऐसे आरोप लगता है तो दिल को ठेस पहुंचती है और काम पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।

ऐसा ही कुछ हुआ नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी के साथ जो नागफनी क्षेत्र के वार्ड में तैनात है। काम किए जाने के बावजूद इस सफाई कर्मचारी पर क्षेत्रीय पार्षद ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे सफाई कर्मचारी के मन को ठेस पहुंची और उसने यह बात अपने वरिष्ठ साथियों को बताई इस पर सफाई कर्मियों में आक्रोश फैल गया।

धीरे-धीरे यह बात सफाई कर्मचारियों के नेताओं तक पहुंच गई और फिर नगर निगम तक हंगामा हो गया बड़ी तादाद में सफाई कर्मचारी एकत्र हो गए और उन्होंने नगर निगम बोर्ड की बैठक के दौरान जमकर प्रदर्शन किया और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन में नगर कर्मचारी संघ व अधिकांश सफाई कर्मचारी संगठन और उनके नेता शामिल थे। इनमें नगर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुहम्मद सुभान, महामंत्री मोहित चौहान, आसिफ शादाब, राजू अंबेडकर, ओमीलाल वाल्मीकि, लल्ला बाबू द्रवीण, अरविंद कुमार, ओंकार सिंह, रामदास व अन्य कर्मचारी प्रमुख है।