अपर नगर आयुक्त आशुतोष राय से मिले व्यापारी नेता, बताई समस्याएं

लव इंडिया, मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त आशुतोष राय से मिला और स्वागत किया। इसके बाद व्यापारी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त ने जायज समस्याओं पर कार्रवाई कर समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि नगर निगम मुरादाबाद व्यापारियों के साथ मिलकर चलेगा किसी का भी उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा और आगे भी आप लोगों के साथ मिलकर मुरादाबाद को स्मार्ट बनाने का काम करेंगे और आपके सहयोग की उम्मीद करेंगे और व्यापारियों के साथ मिलकर काम करेंगे।उन्होंने मुरादाबाद महानगर की नगर निगम से संबंधित समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

स्वागत व सम्मान करने वालों में संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी, उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता, प्रमुख महासचिव आशुतोष गुप्ता आदि रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!