Mission Shakti team को संयुक्त व्यापार मंडल ने किया सम्मानित



लव इंडिया, मुरादाबाद
। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल (जॉनी ) के नेतृत्व में आज पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणवीर सिंह के कार्यालय पर व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों द्वारा थाना मझोला क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम की क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया और उनकी पुलिस महिला टीम द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले अपराधी को मुठभेड़ में एनकाउंटर कर गिरफ्तार करने वाली टीम की लीडर पूजा यादव एवं उनकी पूरी टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल (जॉनी )ने कहा कि पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह जी के नेतृत्व में मुरादाबाद नगर में कानून व्यवस्था बढ़िया होने से व्यापारी वर्ग बहुत खुश है इसलिए आज हम सब ने मिलकर मिशन शक्ति की महिला पुलिस टीम को सम्मानित किया है।


प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी का आदेश है कि कोई भी व्यक्ति हमारी माँ,बहन, बेटियों के साथ गलत हरकत नहीं कर सकता अन्यथा उसे बख्शा नहीं जाएगा।


सम्मानित होने वाली महिला टीम में उप निरीक्षक श्रीमती दीपा मलिक ,महिला हेड कांस्टेबल श्रीमती सीमा तोमर, महिला हेड कांस्टेबल श्रीमती धर्म मित्रा, महिला कास्टेबल रुक्मिणी ,महिला कांस्टेबल ऋतु ,महिला कांस्टेबल विशाखा को और पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।

पुलिस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता ,गौरव अग्रवाल ,राहुल भटनागर, राजेंद्र प्रजापति ,अक्षय अग्रवाल ,सुमित गुप्ता ,आदेश गुप्ता ,शिवम गुप्ता ,राजेश शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!