अंतर्राष्ट्रीय कुरास-कुश्ती में कास्य जीतकर रूस से लौटी पलक मलिक का इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

India International Uttar Pradesh खेल-खिलाड़ी नारी सशक्तिकरण शिक्षा-जॉब

लव इंडिया नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय कुराश-कुश्ती में कास्य जीतकर रूस से लौटी पलक मलिक का इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। पलक संभल की बेटी है और वह कल अपने गांव लौटेगी। पलक मलिक के स्वागत के लिए गांव के साथ-साथ जिला मुख्यालय तहसील और नगर पंचायत के लोग भी राह देख रहे हैं।

रूस में अंतरराष्ट्रीय कुराश-कुस्ती में कास्य पदक जीतकर पलक मलिक के भारत में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर अंतर्राष्ट्रीय कुराश महासंघ के उपाध्यक्ष व भारतीय कुराश महासंघ के चेयरमैन जगदीश टाइटलर और कुराश एशियन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जेबी चिकारा, कुराश एशियन उत्तर प्रदेश की सचिव भावना शर्मा, कोच भोले सिंह त्यागी, पलक के पिता चंद्रशेखर मलिक आदि अधिकारियों के परिजनों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया।

पलक मलिक का बुधवार सुबह कोच भोले सिंह त्यागी व परिजनों के साथ 10 बजे सिंहपुर सानी पहुंचेगी जहां क्षेत्र वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत 11 बजे कल्यानपुर स्थित अखाड़े पर पहुंचेगी। उसके बाद 12:30 बजे अपने गांव हजरत नगर गढ़ी पहुंचेगी। वहाँ क्षेत्र व ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *