वेडिंग बेल्स: दूसरी शादी के लिए तैयार हैं किम शर्मा, बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस संग करेंगी कोर्ट मैरिज!
बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और लिएंडर पेस बीते कई समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से ही किम और लिएंडर अक्सर एक- दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते रहे हैं। इसी बीच अब इस कपल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सामने आईं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अपने सफल रिलेशन के बाद अब किम और लिएंडर जल्द ही शादी कर सकते हैं। खबरों की मानें तो किम और लिएंडर यह शादी किसी भव्य समारोह की तरह आयोजित नहीं होगी। बल्कि दोनों बेहद सादगी से कोर्ट मैरिज करेंगे। हालांकि, इस बारे में अभी तक अभिनेत्री किम या उनके बॉयफ्रेंड और लिएंडर की तरफ से किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में दोनों के फैंस को इस खुशखबरी के कुछ समय और इंतजार करना होगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो किम और लिएंडर जल्द ही अपने फैंस को अपनी शादी की गुडन्यूज दे सकते हैं। किम शर्मा और लिएंडर पेस को अपने इस रिश्ते लिए उनके माता-पिता का आशीर्वाद भी मिल चुका है। दोनों का यह रिश्ता उनके परिवार को मंजूर है। ऐसे में यह अटकलें तेज हैं कि स्टार कपल अपना रिश्ता अगले पड़ाव पर लेकर जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक लिएंडर और किम के पेरेंट्स ने मुंबई में मुलाकात की थी।
एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि लिएंडर और किम के माता-पिता ने अपनी इस मुलाकात में किम शर्मा के बांद्रा स्थित घर में कोर्ट मैरिज करने पर बातचीत की। ऐसे में अब ये बातचीत कब हकीकत में बदलती है इसके लिए फैंस को कपल की तरफ से किसी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा। वैसे ये पहली बार नहीं है जब किम और लिएंडर के पेरेंट्स की मुलाकात हुई हो। इससे पहले दोनों के माता- पिता कोलकाता में भी मिल चुके हैं।
गौरतलब है कि किम शर्मा की लिएंडर पेस के साथ उनकी शादी होगी। इससे पहले एक्ट्रेस ने साल 2010 में बिजनेसमैन अली पुनजानी संग शादी रचाई थी। हालांकि, उनकी ये शादी लंबी नहीं चल पाई और दोनों साल 2016 में तलाक लेकर अलग हो गए। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ ही जोड़ा गया था। लेकिन अब किम पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ रिलेशन में हैं। ऐसे फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।