उपजा के प्रदेश अध्यक्ष और उप्र राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष रह चुके दादा पीयूष कांति राय का निधन

India

लखनऊ में इंग्लिश दैनिक दि हिंदू के राज्य प्रमुख रहे वरिष्ठ पत्रकार, एन यू जे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष यू पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उपजा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष रह चुके दादा पीयूष कांति राय का मुंबई में शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके पुत्र आलोक जी के अनुसार दादा पी के राय का अंतिम संस्कार आज शनिवार 15 अप्रैल 2022 को विद्या सागर शमशान घाट, घाटकोपर मुंबई में सायं 7 बजे किया गया। बाद में एक पूजा उनके लखनऊ के पत्रकार पुरम, आवास पर भी होगी। दादा पी के राय के नाम से जाने जाते थे । बछावत वेज बोर्ड की अनुशंसा लागू कराने, नेशनल हेराल्ड और नवभारत टाइम्स के पत्रकारों के लिए दादा पी के राय ने काफी संघर्ष किया। लखनऊ के गांधीनगर के बाद वह पत्रकार पुरम लखनऊ में रहते थे। बरेली में उनकी ससुराल थी। पत्नी के कुछ साल पूर्व निधन के बाद अकेले ही पत्रकार पुरम में नोकर किशोर के साथ रहते थे। नोकर के निधन के बाद अकेले होने के कारण दादा के बेटे आलोक अपने पास मुंबई ले गए थे। वहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डाक्टर उन्हें बचा नही सके। उपजा परिवार की ओर से उन्हें सादर नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *