किसानों के साथ धोखा किया है मोदी सरकार ने: मौहम्मद अहमद

India Uttar Pradesh Uttarakhand खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

लव इंडिया,मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य मुहम्मद अहमद ने प्रेस को जारी बयान मे कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘किसान हित मे जो घोषणा कि है इस कारण किसान भाइयों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस ने 2024 मे इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर हर किसान को फसल पर स्वामी नाथन कमीशन के अनुसार एम एस पी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य मुहम्मद अहमद ने कहा कि यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी हैकेंद्र की मौजूदा बीजेपी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। दिल्ली मे लम्बे किसान आंदोलन को एम एस पी की क़ानूनी गारंटी के साथ समाप्त कराया था,मगर अभी तक मोदी सरकार ने अपने वादे पर अमल नहीं किया गया। सरकार के झूंठे वादो से खफा पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली कूच करने को लेकर बॉर्डर पर अड़े हुए हैं। किसानो की मांगो का निस्तारण करने के बजाय दिल्ली मे पुलिस लगातार किसानों को वापस धकेलने की कोशिश में लगी हुई है। आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैँ किसानों के रास्तो मे कीले लगाकर अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है जो निंदनीय है।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य मुहम्मद अहमद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव मे बीजेपी का जाना तय है। इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर निश्चित ही किसानों को फसल के सही दाम मिलने के साथ साथ किसान कर्ज़ की मुसीबत से छुटकारा पा जाएगा। कोई भी किसान आत्महत्या को मजबूर नहीं होगा और खेती मुनाफे का व्यवसाय होगा और किसान समृद्ध बनेगा और समृद्ध किसान देश की तकदीर बदल देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *