11 से 18 जनवरी के बीच कांग्रेस की जोनल संवाद कार्यशाला : अभिमन्यु
लव इंडिया, मेरठ। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत 11 से 18 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश में ज़ोनल संवाद कार्यक्रम एवं कार्यशाला आयोजित करे जाएंगे। यह संवाद कार्यक्रम और कार्यशाला मेरठ, गोरखपुर, कानपुर, मथुरा, वाराणसी और लखनऊ में होगी।
यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने दी और बताया कि संवाद कार्यक्रम एवं कार्यशाला में एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी पूर्व सांसद अविनाश पांडेय, यूपी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, विधानमंडल दल नेता श्रीमती आराधना मिश्र मोना समेत एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी मौजूद रहेंगे।
इन कार्यक्रमों में जिला/शहर कमिटी के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, ब्लॉक अध्यक्ष, PCC सदस्य, AICC सदस्य, 2022 विधानसभा उम्मीदवार, पूर्व संसद/विधायक, वर्तमान एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, AICC के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीगण, फ्रंटल संगठन/ विभाग/ प्रकोष्ठ के जिला/शहर अध्यक्ष एवं नगर निकाय चुनाव में विजयी रहे प्रत्याशी की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।