तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी तो और होगा सम्भल का विकास
लव इंडिया, संभल। 13 मार्च को सम्भल विधानसभा क्षेत्र के मण्डल हज़रत नगर गड़ी सिरसी के शक्ति केंद्र ग्राम नूरियो सराये बूथ संख्या 213 अथवा ग्राम सैफ खां सराय सेक्टर सैफ खां सराय के बूथ संख्या 130 व 131 पर एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी का अभिभाषण प्रत्येक शक्ति केंद्र पर संगोष्ठी का कार्यक्रम सम्भल के सेक्टर ग्राम सैफ खां सराय व नूरियो सराय पर किया गया।
कर्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष सय्यद शान अली ने राष्ट्रपति जी के अभिभाषण को सुनाया तथा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सरकार की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया गया और कहा कि लोकसभा चुनाव में बुथो को मजबूत करना है जिससे हर बूथ पर कमल खिले और हमारे लोकसभा सम्भल से भाजपा का प्रत्याशी जीते, जिससे सम्भल का विकास होगा और मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
इस दौरान, सेक्टर सयोंजक संजय कुमार व सैफ खां सराय सेक्टर सयोजक अनिल कुमार प्रजापति बुथ अध्यक्ष सुभाष सैनी चन्द्र प्रकाश सैनी बुथ अध्यक्ष अब्दुल हकीम दोलित कुमार जयपाल सिंह बुथ अध्यक्ष अजय कुमार संतोष कुमार ओमप्रकाश राम नाथ आदि उपस्थित रहे।