मल्लिकार्जुन 7897 वोट लेकर बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, शशि थरूर को मिले सिर्फ 1072 वोट

India युवा-राजनीति

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष खड़गे को 7897 वोट मिले. वहीं, शशि थरूर को 1072 वोट मिले. जबकि 416 वोट रद्द हो गए. कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्टूबर को वोट डाला था.

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए सोमवार को कुल 9  हजार 915 प्रतिनिधियों में से 9 हज़ार 500 से ज़्यादा ने अलग-अलग पीसीसी कार्यालयों और AICC मुख्यालय में मतदान किया था. सुबह से ही मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थक मुख्यालय के बाहर जमा होने लगे थे.

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में, शशि थरूर पीछेनई दिल्ली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे उन्होंने अब तक की गिनती में अपने प्रतिद्वंदी को काफी पीछे छोड़ दिया है। फाइनल नतीजा 3 बजे घोषित किया जाएगा।कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे या फिर शशि थरूर, दोनों में से किसी एक नेता को आज कांग्रेस की कमान मिलने जा रही है। करीब 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। वोटों की गिनती दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से ही शुरू हो गई थी। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस पार्टी को आज अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा। करीब 24 साल बाद कांग्रेस में ऐसा होने जा रहा है, जब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का सदस्य होगा। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें 9500 से ज्यादा कांग्रेस के सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं और आज तय हो जाएगा कि इन दोनों नेताओं में से कांग्रेस की कमान किसको मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *