बाजार गंज में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का कराया अधिवास


लव इंडिया मुरादाबाद। गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश महोत्सव को लेकर बाजार गंज में शनिवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। गणेश महोत्सव के अंतर्गत भगवान गणेश के विशाल स्वरूप के साथ 250 छोटे गणेश स्वरूपों का विधि-विधान से अधिवास कराया गया।
पूजा-अनुष्ठान पुजारी सिद्धेश्वर गुरु और पंडित रविशंकर चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
गेहूं, चावल, दूध-दही और गंगाजल से हुआ अधिवास
अधिवास की धार्मिक प्रक्रिया में गेहूं, चावल, चीनी, घी, दूध, दही और गंगाजल सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों का प्रयोग किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए अनुष्ठान के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए।
गणेश महोत्सव को लेकर बाजार गंज में लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर संयोजक अनुराग अग्रवाल, अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर गोयल, संरक्षक नीरज बंसल, संजीव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप अरोड़ा, अरविंद मराठा और सोनू मराठा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

error: Content is protected !!