संभल में लव इंडिया के जिला प्रभारी संजीव गुप्ता समेत कई पत्रकारों का सम्मान

लव इंडिया, संभल। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर इतिहास संकलन समिति एवं हिंदू जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गॉड लवर्स पॉइंट पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न समाचार पत्रों और टीवी चैनलों से जुड़े 95 पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने पत्रकारों को शील्ड, सम्मान-पत्र और माल्यार्पण कर उनके कार्य, सेवा, संकल्प एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

लव इंडिया नेशनल के जिला प्रभारी संजीव गुप्ता को सम्मानित करते अतिथिगण

कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि नारद के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से संपूर्ण वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम संयोजक उमंग अग्रवाल ने समारोह की प्रस्तावना रखते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

निस्वार्थ पत्रकारिता राष्ट्र का गौरव

दैनिक जागरण के प्रेस फोटोग्राफर इंद्रपाल यादव को सम्मानित करते अतिथिगण

मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि निस्वार्थ पत्रकारिता राष्ट्र का गौरव है। वर्तमान समय में पत्रकारिता का कार्य काफी जटिल हो गया है, लेकिन साहसी, परिश्रमी और सेवा भावना से काम करने वाले लोग चुनौतियों का सामना करके ही अपनी पहचान बनाते हैं।

शाह टाइम्स के ब्यूरो प्रमुख मुजफ्फर नबी को सम्मानित करते अतिथिगण

मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी ने कहा कि पत्रकार का जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहता है। उन्होंने पत्रकारों से प्रमाणिकता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए समाज एवं राष्ट्र की उच्चस्तरीय सेवा करने का आह्वान किया।

आपदा के समय भी जिम्मेदारी निभाता है पत्रकार

देव केसरी के ब्यूरो चीफ अब्बास हुसैन को सम्मानित करते अतिथिगण

जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार ने पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाढ़, तूफान, भूकंप और युद्ध जैसी परिस्थितियों में जहां आम लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते हैं, वहीं पत्रकार कठिन परिस्थितियों में घटनास्थल तक पहुंचकर सूचनाएं समाज तक पहुंचाने का प्रयास करता है। उन्होंने पत्रकारों के सम्मान समारोह को सराहनीय पहल बताते हुए आयोजक संस्थाओं की प्रशंसा की।

भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदू जागृति मंच ने संभल तीर्थ परिक्रमा को पुनर्जीवित करने सहित समाज, राष्ट्र और धर्म से जुड़े कार्यों के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। पत्रकारों का सम्मान करना पूरे समाज को प्रेरित करने वाला कार्य है।

इतिहास संकलन समिति के प्रांत संगठन मंत्री डॉ. कुलदीप कुमार त्यागी ने संभल जनपद में समिति की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने पत्रकार सम्मान समारोह के आयोजन को समिति की सामाजिक संवेदनशीलता, निष्ठा और सहयोग की भावना का उदाहरण बताया।

95 पत्रकारों को किया गया सम्मानित

जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार
को सम्मानित करते अतिथिगण

समारोह में मंचासीन अतिथियों ने विभिन्न समाचार पत्रों और टीवी चैनलों से जुड़े 95 मीडिया कर्मियों को शील्ड, सम्मान-पत्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान तालियों और पुष्प वर्षा के साथ पत्रकारों का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. विशाल चौहान, पंकज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य राहुल कुमार, उमंग अग्रवाल, मीनू रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, अंकुर रस्तोगी, नीरू चाहल, श्रेय अग्रवाल, अरविंद शंकर शुक्ला, उमेश श्रीमाली, मुकेश सैनी, दुर्वेश सैनी, राजेश कुमार गुप्ता, ऋषिपाल सिंह और रनवीर सिंह यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

समारोह की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने की। संचालन इतिहास संकलन समिति के जिला महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता एवं विकास कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

error: Content is protected !!