Tiranga Yatra : यह हैं आज के युवा, हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और देशभक्ति के तराने

लव इंडिया, मुरादाबाद। भारत के अमृत काल के 76 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में महानगर में युवाओं के द्वारा भव्य गौरवमयी तिरंगा यात्रा कंपनी बाग स्थित गांधी पार्क से निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर विधानसभा से भाजपा नगर विधायक रितेश गुप्ता ने तिरंगा लहराकर किया।

तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, दिल्ली रोड होते हुए रामलीला मैदान लाइनपार में पहुंचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा यात्रा मार्ग के बीच में कई जगह पर स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में दुपहिया और चार पहिया वाहन शामिल हुए, जिस पर सवार सैकड़ों युवकों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और देशभक्ति के तराने गाते हुए नारे लगाए।


इस मौके पर नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि देशभर में तीन वर्ष पहले आजादी के अमृत महोत्सव से हर परिवार, हर नागरिक जुड़ा था। हर घर तिरंगा के माध्यम से भारत के आन, बान, शान का प्रतीक तिरंगा लहराने का काम किया गया था। अमृत काल के प्रथम वर्ष 2021-22 में उत्तर प्रदेश में लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराया गया था।

वर्ष 2022-23 में उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का कीर्तिमान स्थापित किया था। हर घर में तिरंगा लहरना एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है। इस तिरंगे की आन, बान, शान के लिए हजारों, लाखों क्रांतिकारियों व देशप्रेमियों ने अपने प्राणों का हंसते-हंसते बलिदान दिया है। हम सभी का प्रण होना चाहिए हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का कभी अपमान न हो।


तिरंगा यात्रा संयोजक राहुल प्रताप सिंह एडवोकेट, विशाल त्यागी, सतपाल सैनी ने लोगों से अपील कि वह अपने घरों पर या प्रतिष्ठानों पर आगामी 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अवश्य फहराएं, जिससे हम सभी के मन में देश को आजादी दिलाने वाले वीर सेनानियों के बलिदान की स्मृतियां जीवंत रहे और देशभक्ति का भाव भी हर तरफ व हर पल बना रहे।

तिरंगा यात्रा संयोजक राहुल प्रताप सिंह एडवोकेट,विशाल त्यागी, सतपाल सैनी रहे। इस मौके पर पूर्व सांसद वीर सिंह, निमित जायसवाल, रजत प्रताप, कुलदीप सैनी केडी, राजेश सैनी, मुकेश ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, राजीव ठाकुर, बंटी सागर, सोनू सैनी, अग्निश गौतम, रोमित गौतम, नरेंद्र सिंह डंपी, संजीव अकेला, रवि प्रताप सिंह, सुमित प्रताप सिंह, निशांत गौतम,अमन सिंह लड्डू, अंकित पासी, पारस त्यागी, सिद्धार्थ चौहान, राजीव कुमार, मानव राय, रोमित जाटव, तुलसी, किशन जाटव, गुड्डू राजपूत, अंकुर गौतम आदि मौजूद रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!