जश्ने ईद मिलादुन नबी जुम्मे को, सजने लगे मुरादाबाद में भी घर- इबादतगाह और बाजार

लव इंडिया मुरादाबाद। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जश्ने ईद मिलाद उल नबी जुम्मे (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। इसके लिए विश्व विख्यात पीतल नगरी मुरादाबाद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी शुरू हो गई है और मुस्लिम क्षेत्रों में घर- इबादतगाह और बाजार सज गए हैं ।

जश्ने ईद मिलादुन नबी के मौके पर कोतवाली क्षेत्र में लाल मस्जिद बाजार सजा

जश्ने ईद मिलादुन नबी इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन पड़ता है, हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि उनका जन्म 17 तारीख को हुआ था। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य हजरत मुहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके जीवन को याद करना है, जिन्होंने इस्लाम धर्म की नींव रखी और पूरी मानवता के कल्याण के लिए काम किया।

मुरादाबाद। जश्ने ईद मिलादुन नबी के मौके पर कोतवाली क्षेत्र में लाल मस्जिद बाजार सजा

हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि उनका जन्म 17 तारीख को हुआ था। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य हजरत मुहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके जीवन को याद करना है, जिन्होंने इस्लाम धर्म की नींव रखी और पूरी मानवता के कल्याण के लिए काम किया।

मुरादाबाद। जश्ने ईद मिलादुन नबी के मौके पर कोतवाली क्षेत्र में इस्लामिक झंडा खरीदते बच्चे।

जश्ने ईद मिलादुन नबी के दौरान होने वाले कार्यक्रम:

  • जुलूस और प्रार्थनाएं: इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस निकालकर खुशी मनाते हैं और मस्जिदों में प्रार्थनाएं करते हैं।
  • कुरान पाठ और नात: लोग कुरान का पाठ करते हैं और हजरत मुहम्मद साहब की शान में नात पढ़ते हैं।
  • दान और गरीबों की मदद: इस दिन जरूरतमंद और गरीबों को दान दिया जाता है और उनकी मदद की जाती है।
  • घरों को सजाना: लोग अपने घरों को सजाते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।
  • हजरत मुहम्मद साहब की जीवनी का अध्ययन: इस दिन लोग हजरत मुहम्मद साहब की जीवनी का अध्ययन करते हैं और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं।

मुरादाबाद। जश्ने ईद मिलादुन नबी के अवसर पर चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में मदीने की पेंटिंग तैयार करते छात्र। डॉ.नवनीत गोस्वामी व शकील अहमद खां के नेतृत्व में छात्रों ने यह पेंटिंग तैयार कर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है। ध्रुव,प्रिंस, केशव सैनी, यश राज, वंश, हमजा,अंश दिवाकर व अन्य छात्र।

  • टीएमयू नर्सिंग कॉलेज के 17 स्टुडेंट्स का कैंपस ड्राइव में अपोलो हॉस्पिटल में चयन
    लव इंडिया मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के स्टुडेंट्स की उत्कृष्ट प्रतिभा और पेशेवर दक्षता ने एक बार फिर यूनिवर्सिटी को गौरवान्वित किया है। प्रतिष्ठित अपोलो हॉस्पिटल, गुरूग्राम के लिए कैंपस ड्राइव में 17 नर्सिंग स्टुडेंट्स का चयन हुआ है। कैंपस ड्राइव में टीएमयू कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग और जीएनएम…
  • रसिक दुलारी शरण की मौत को लेकर प्रेमानंद महाराज के समर्थन में उतरी शिवसेना, निष्पक्ष जांच की मांग
    लव इंडिया मुरादाबाद। वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े साधक दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत को लेकर मुरादाबाद में शिवसेना की बैठक हुई। शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने युवा शिवसेना के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर घटना पर दुख जताया और प्रेमानंद महाराज पर लगाए जा रहे आरोपों…
  • पत्रकारों के हित में सदैव साथ खड़ा रहूंगा: BJP MLA ठाकुर रामवीर सिंह
    यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने बेहतर कवरेज करने वाले पत्रकारों को यंग जर्नलिस्ट अवार्ड से किया सम्मानित उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और पत्रकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की ओर से मंडलीय कार्यालय में पत्रकार सम्मान समारोह एवं यंग…
  • मुरादाबाद की Metal World पर डिजाइन कॉपी करने का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
    उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। ईआईसी एक्सपोर्ट इंटरनेशनल कॉरपोरेशन (EIC Export International Corporation) के महाप्रबंधक प्रफुल्ल चौहान (General Manager Prafull Chauhan) ने अपनी फर्म के उत्पादों की डिजाइन की नकल किए जाने से दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का दावा किया है। उनका कहना है कि फर्म द्वारा तैयार किए गए मूल…
  • इंदौर में 27-28 अक्टूबर को लगेगी ‘Rangreza by Aarambh’ दिवाली लाइफ स्टाइल Exhibition
    लव इंडिया, इंदौर। दीपावली और धनतेरस की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए इंदौर में दो दिवसीय लाइफस्टाइल प्रदर्शनी ‘रंगरेज़्ज़ा बाय आरंभ–दिवाली एडिशन’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर 2026 को होटल इंफिनिटी, बॉम्बे हॉस्पिटल के पास किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, दोनों दिन प्रदर्शनी सुबह 10 बजे…
error: Content is protected !!