रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस का नया ठहराव, कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो अहम फैसले लिए हैं। एक ओर जहां रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस का नया ठहराव दिया गया है, वहीं दूसरी ओर कई ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाने की घोषणा की गई है।

अब यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए गाड़ी संख्या 25036/ 25035 (रामनगर–दिल्ली–रामनगर एक्सप्रेस) का ठहराव रामनगर-काशीपुर रेलखंड के पीरुमदारा स्टेशन पर दिया गया है। यह व्यवस्था 01 मई 2026 से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी।

⏰ समय सारणी


25036 (रामनगर–दिल्ली एक्सप्रेस)
👉 प्रातः 09:58 – 09:59 बजे
25035 (दिल्ली–रामनगर एक्सप्रेस)
👉 रात्रि 20:33 – 20:34 बजे

🚄 इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच


गर्मी के मौसम और बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है।

📌 ट्रेनों की सूची


👉 04010/04009 (दिल्ली–सीतामढ़ी–दिल्ली)
07 मई 2026 (दिल्ली से)
09 मई 2026 (सीतामढ़ी से)
👉 14207/14208 (प्रतापगढ़–दिल्ली–प्रतापगढ़)
09 मई से 15 मई 2026
12 मई से 18 मई 2026
👉 14205/14206 (अयोध्या कैंट–दिल्ली–अयोध्या कैंट)
10 मई से 17 मई 2026
👉 22420/22419 (आनंद विहार टर्मिनल–गाजीपुर सिटी–आनंद विहार)
09 मई से 15 मई 2026

🧾 रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव बोले


मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार, यह कदम यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इन फैसलों से जहां स्थानीय यात्रियों को नया ठहराव मिलने से राहत मिलेगी, वहीं अतिरिक्त कोच लगने से लंबी दूरी के यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!