तहसील दिवस में दुकान के 2.50 लाख रुपये का मामला, बिलारी थाने में FIR


लव इंडिया, मुरादाबाद। बिलारी तहसील में आयोजित तहसील दिवस में दुकान के लेन-देन से जुड़ी शिकायत देने के बाद भी निस्तारण न होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर बिलारी थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


गुलाम मोहम्मद पुत्र कल्लू, निवासी मोहल्ला ठाकुरान, बिलारी ने तहसील दिवस प्रभारी अधिकारी के समक्ष दुकान के लेन-देन से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने बिलारी में जूनियर कन्या स्कूल के पास स्थित दुकान किराये पर लेने के लिए आमिल अख्तर पुत्र शफीक अहमद से बातचीत की थी। तहरीर के मुताबिक 16 मार्च 2026 को चेक संख्या 000431 के माध्यम से 2.50 लाख रुपये दुकान की पगड़ी के रूप में दिए। रकम लेने के बावजूद दुकान उसे उपलब्ध नहीं कराई गई।


शिकायत के बाद भी निस्तारण नहीं होने का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार, दुकान की चाबी देने के लिए पहले एक तारीख बताई गई और बाद में 4 जुलाई 2026 को चाबी देने की बात कही गई, लेकिन उस दिन भी चाबी नहीं दी गई। इसके बाद जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। उसने मामले को लेकर शिकायत की थी, लेकिन उसके अनुसार समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। इसके बाद उसने पुलिस से कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की।

बिलारी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा


पुलिस के अनुसार मामले में एफआईआर संख्या 459 दर्ज की गई है। विवेचना उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है।


error: Content is protected !!