foundation day: सुरक्षा, सुशासन, विकास से आगे बढ़ रही Bharatiya Janata Party


लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर व जिला इकाई के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला व महानगर के सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से बुद्धि विहार स्थित कार्यालय के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सतपाल सिंह सैनी एडवोकेट ने इस अवसर पर कहा कि छह अप्रैल का यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति के लिए काम करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है।हमारे सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि देश के 150 करोड़ से अधिक लोग हमारी पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रहे हैं, जो पिछले वर्षों में मिले ऐतिहासिक जनादेश में भी परिलक्षित होता है। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव, विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव, स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में लगातार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रही है।विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को प्राथमिकता देते हुए देश भर में काम कर रहा है।

एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि भाजपा की स्थापना साल 1980 में तत्कालीन भारतीय जनसंघ के नेताओं द्वारा की गई थी। भाजपा ने 1984 में लड़े गए पहले आम चुनाव में केवल दो लोकसभा सीटें जीती थीं। साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला, तब से ही हमारी पार्टी सत्ता के केंद्र में है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली चौहान देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेशों में भाजपा नेतृत्व की सरकारें समाज की सेवा करती रहेंगी और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगी। मुरादाबाद भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल और महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने पार्टी स्थापना दिवस पर कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और सुरक्षा, सुशासन, विकास के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजन बिश्नोई महानगर महामंत्री नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल कमल गुलाटी, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता व राहुल सेठी, भाजपा बेटी बचाओ पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता पूर्व सांसद वीर सिंह, डॉ विशेष गुप्ता, गिरीश वर्मा, नवदीप टंडन, राहुल शर्मा, हेमराज सैनी, विशाल त्यागी,चन्द्र प्रजापति, दिनेश सिसोदिया, सर्वेश पटेल, अजय वर्मा, सुनीता शर्मा, शशिकिरण, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, विशाल रस्तोगी, राजीव शर्मा, कपिल गुप्ता, मिथुन शर्मा, सोमपाल प्रजापति, सूर्य मोहन शमशेरी, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, अभिषेक चौबे, धर्मेश सैनी, डॉ गौरव श्रीवास्तव, सुरेंद्र बिश्नोई, पंकज शर्मा,सुनीता सैनी, आभा चौधरी, सोनल अग्रवाल, मुकेश भारद्वाज, गेत्रपाल सिंह, हरीश प्रजापति, आलोक सैनी, अमित सिंह मिंटू, संजीव चौहान, अभिषेक राठौड़,गजेंद्र सिंह, अनुज शर्मा,मयंक कश्यप,तुषार विश्वास, सौरभ सक्सैना,सुमित ठाकुर,हरिओम सैनी,बंटी सैनी, हरेंद्र शर्मा,संजीव चौधरी बाल्मीकि,वीरपाल,प्रमोद कुमार शर्मा, अश्वनी शर्मा, सचिन राघव,महेश सैनी,आशीष कुमार आदि सैकड़ो की संख्या में जिला व महानगर के विभिन्न मंडलों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं पार्षदगण आदि मौजूद रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!