CPM: राजनीतिक चेतना के विकास बिना क्रांतिकारी पार्टी का निर्माण संभव नहीं

लव इंडिया, मुरादाबाद। 29 जून को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव मंडल की बैठक कामरेड चंद्रपाल सिंह आज़ाद की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन जिला सचिव कामरेड थान सिंह ने किया।


बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव मंडल के सदस्य कामरेड सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी को जन क्रांतिकारी बनाने के लिए आम जनता की समस्याओं को रेखांकित करके जन आंदोलनों को तेज करना होगा। जिसके जरिये नव उदारीकरण एवं विनाशकारी आर्थिक नीतियों के खिलाफ आम जनता को एकजुट करके नव फासीवाद के बढ़ते खतरों के प्रति सचेत करना होगा। उन्होंने पार्टी के जिला नेतृत्व को आगाह किया कि किसानों, मजदूरों, नौजवानों और छात्रों के अतिरिक्त असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के आंदोलनों को भी विकसित करके नेतृत्वकारी साथियों की राजनीतिक चेतना का विकास किए बिना क्रांतिकारी पार्टी का निर्माण कर पाना संभव नहीं है। इसलिए हमें जनता के बीच जाकर उस पर होने वाले अत्याचारों और जुल्मों के खिलाफ लड़ना होगा। तभी हम पार्टी को मजबूत कर सकेंगे।

जिला सचिव कामरेड थान सिंह ने सचिव मंडल के साथियों को नेतृत्व और दायित्वों के विधिवत कार्य विभाजन एवं वितरण की विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। बैठक में कामरेड विक्रम सिंह एडवोकेट, कामरेड कासिम अली, कामरेड एच एन मिश्रा तथा कामरेड याकूब सैफी ने भी विचार व्यक्त किए।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!