फूलों की होली और महाआरती में शामिल हुए विधायक, मेयर व शिवसेना पदाधिकारी
Moradabad के सिविल लाइन स्थित एवरग्रीन कंपाउंड में आयोजित पीतांबरा देवी व बगलामुखी देवी महायज्ञ के अंतर्गत दीप प्रज्वलन, फूलों की होली एवं महाआरती का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, विधायक रामवीर सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल सहित अनेक सम्मानित गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। सभी ने महापुरुषों का आशीर्वाद लेकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि वे धर्म की रक्षा और धर्म को बढ़ाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करेंगे।

कार्यक्रम में शिवसेना के मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, अंकुर टंडन, तिलक राज शर्मा, धर्मेंद्र भाई सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Hello world.