TMU के Forensic Students ने Police Academy का भ्रमण कर समझा समन्वय

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग की ओर से डॉ. भीमराव आम्बेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद के शैक्षिक दौरे में छात्रों ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्यप्रणाली के संग-संग आपराधिक जांच में फॉरेंसिक विज्ञान के वास्तविक जीवन में अनुप्रयोगों की बारीकियों को समझा।

टीएमयू के फॉरेंसिक छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने अकादमी के इतिहास, संग्रहालय, हथियार गृह, फॉरेंसिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय, मिग-21 विमान का अवलोकन भी किया। इससे पूर्व फॉरेंसिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर पुलिस अकादमी के डायरेक्टर जनरल श्री राजीव सभरवाल से भेंट करके कुलाधिपति श्री सुरेश जैन की ओर से उन्हें तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी आने के लिए आमंत्रित किया।

शैक्षणिक भ्रमण में शामिल इन 66 छात्रों ने अपराध स्थल प्रबंधन, साक्ष्य संकलन, संरक्षण प्रक्रियाओं, कानूनी प्रथाओं और पुलिस प्रशिक्षण प्रणाली से अपडेट हुए। इस शैक्षिक संवाद में फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और पुलिस ऑफिसर्स के बीच समन्वय को टीएमयू के छात्रों ने समझा। अंत में प्राचार्य ने उप पुलिस महानिरीक्षक श्री विकास कुमार बैद्या का भी शुक्रिया अदा किया।

शैक्षिक यात्रा में फॉरेंसिक के एचओडी श्री रवि कुमार, श्री योगेश कुमार, श्रीमती सौम्या त्रिपाठी के संग-संग रिसर्च स्कॉलर अजय प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। पुलिस उप-अधीक्षक श्री हरेंद्र सिंह यादव ने अपनी टीम के साथ छात्रों को अकादमी का भ्रमण कराया। अकादमी के श्री पुष्कर कुमार शर्मा, श्री पंकज तोमर की भी उल्लेखनीय भूमिका रही।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!