Mansa Devi Temple पर भगदड़ में मरने वालों में रामपुर का विक्की सैनी और घायलों में मुरादाबाद के चार लोग भी शामिल, देखिए पूरी सूची और वीडियो भी…

लव इंडिया, हरिद्वार, ( उत्तराखंड)। धर्मनगर हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर पर अफवाह के बीच भगदड़ मच गई। इसमें छह तीर्थ यात्रियों के मरने की खबर है। इसमें एक मृतक तीर्थ यात्री मुरादाबाद मंडल के रामपुर जनपद का रहने वाला है जबकि घायलों में मुरादाबाद जिले के चार तीर्थ यात्री शामिल है। इसके अलावा घायलों में रामपुर, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं और बिजनौर के तीर्थ यात्री भी बताई जा रहे हैं। इन सभी को बेहतर चिकित्सा के लिए सरकारी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज करने और इसमें लापरवाही ना बरकने कर सकते हैं।

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई है। भगदड़ आज सुबह मची, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 25 से 30 लोगों के घायल होने की खबर आई है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ मचने की पुष्टि की है और बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई हैं।

गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे और पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया है। भगदड़ बिजली का करंट लगने की वजह से मची। दरअसल, सावन का महीना होने के चलते हरिद्वार में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए आ रहे हैं। आज सुबह भी मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भीड़ उमड़ी थी।

ऊपर से मानसून की बारिश हो रही है, जिसके चलते सड़कों पर पानी और फिसलन है। वहीं मंदिर तक जाने का रास्ता ऊंचाई पर खड़ी चढ़ाई वाला और संकरा है। इसलिए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हालात बेकाबू हुए और भगदड़ मच गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट की जांच के आदेश दिए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरिद्वार से दूरभाष पर प्राप्त सूचना के अनुसार आज दिनांक 27.07.2025 को समय लगभग प्रातः 9:00 बजे तहसील-हरिद्व अंतर्गत मनसा देवी मंदिर में भगदड मथने की सूचना प्राप्त हुई है।

मृतकों का विवरण-

  1. श्री आरूष पुत्र श्री पकज उर्फ प्रदेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी सोदा उत्तर प्रदेश।
  2. श्री. शकाल देव पुत्र श्री बेचान, उम्र 18 वर्ष, निवासी अररिया बिहार।

3 श्री विक्की पुत्र श्री रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम-विलासपुर – विलासपुर कैमरी रोड नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश।

श्री. विपिन सैनी पुत्र श्री रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष निवासी वसु काशीपुर उत्तराखण्ड। 4

5 श्री वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मौहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर ।

  1. श्रीमती शान्ति पत्नी श्री रामभरोसे बदायू उत्तर प्रदेश।

घायलों का विवरण-

1 श्री इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड पानीपत ।

  1. श्रमती दुर्गा देवी पत्नी श्री निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी- दिल्ली।

3 श्रीमती शीतल पत्नी श्री तेजपाल उम्र-17 वर्ष, निवासी रामपुर, उत्तरप्रदे

  1. श्री भूपेन्द्र पुत्र श्री मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं।
  2. श्री अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद प्रदेश।
  3. कुमारी कृति पुत्री श्री उमेश शाह, उम्र-6 वर्ष, मोतीहारी विहार।
  4. श्री राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष. मोतीहारी विहार।
  5. श्री अजय पुत्र श्री संजय, उम्र 19 वर्ष, बडियारपुर विहार।
  6. श्री रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला भनपुरी।
  7. श्री विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश
  8. काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद।
  9. अराधना कुमारी पुत्री श्री विनोद शाह, 51/2 वर्ष निवासी भागलपुर वि
  10. श्री विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भाग भागलपुर विहार।
  11. श्रीमती निर्मला पत्नी श्री पंकज कुमार, उम्र-30 वर्ष शीशगढ़ शीशगढ़ बरेली।
  12. श्री विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर ।
  13. श्री अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
  14. एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र 4 वर्ष धामपुर उत्तर प्रदेश।
  15. श्री संदीप पुत्र श्री रमेश कुमार, उम्र 25 मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।

19 श्री रोशन लाल पुत्र एवं पता-अज्ञात।

  1. श्रीमती दीक्षा पत्नी- निवासी रामपुर।

21 श्री अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर विहार।

22 श्री मनोज शरण पुत्र अज्ञात, उम्र-30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश।

उपरोक्त 05 घायलों को एम्स हास्पिटल ऋषिकेश भेज दिया गया है। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!