Eid की खरीददारी को महानगर के बाजार गुलजार

लव इंडिया मुरादाबाद। मुरादाबाद महानगर के मुस्लिम क्षेत्रों के अलावा शहर के विभिन्न बाजार इस समय गुलजार है क्योंकि ईद और नवरात्रि की खरीदारी में लगे हुए हैं कुल मिलाकर इस समय बाजार गुलजार हैं और शाम को यह रौनक और अधिक होने की उम्मीद है। टाउनहॉल बाजार में ईद की खरीदारी को लेकर उमड़ी लोगों की भीड़।

इस बार ईद के लिए मेंस वियर में बॉलीवुड स्टार सलमान खान की स्टाइल का कुर्ता-पायजामा, शर्ट-पैंट, जींस-शर्ट जैसे ट्रेंडी आउटफिट उपलब्ध हैं. वहीं, लेडीज वियर में खासतौर पर ट्रेंडिंग पाकिस्तानी सूट, शरारा, गरारा और रशियन प्लाजो सहित कई डिजाइनर कपड़े मौजूद हैं।

बाजार की इस पेशकश ने ग्राहकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. अगर आप भी ईद के लिए बेहतरीन और किफायती खरीदारी करना चाहते हैं, तो गुप्ता होलसेल बाजार जरूर जाएं और ईद की खुशियों को और भी खास बनाएं।

error: Content is protected !!