सुर-नर-मुन- जन अम्रत खोज दे, सो अम्रत गुरु ते पाया, वाह वाह गोबिन्द सिंह आपे गुर चेला

लव इंडिया बरेली। 326वां खालसा साजना दिवस पर बरेली में मुख्य कार्यक्रम हुआ जिम दीवान सजाया गया। संगत ने मुख्य रूप से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु गोबिंद सिंह नगर में दीवान सजा एवं गुरु का लंगर हुआ। बरेली में भी लगातार 30 मार्च से विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

खालसा ग्राउंड पीलीभीत रोड कुर्मांचलनगर के सामने दीवान सजाया गया। कार्यक्रम में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के स्वरूप को फूलों से सजी कार में पंडाल में ले जाया गया जहाँ फूलों की बरखा से स्वागत कर मुख्य दीवान में सजी पालकी साहिब पर विराजमान किया गया। सवैये गुरबाणी ग्रुप की अध्यक्ष मनप्रीत कौर के नेतृत्व में नंन्हे बच्चों ने भट्ट साहिबान की बाणी उच्चारण की। साथ ही गुरु साहिब का प्रकाश किया गया। इसके उपरांत मनप्रीत कौर व बच्चों द्वारा कीर्तन किया फिर सिक्ख मशीनरी कॉलेज द्वारा कीर्तन किया गया। गुरुद्वारा मॉडल टाउन के ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने खालसा साजना दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। फिर हजूरी रागी भाई रविन्द्र सिंह ने कीर्तन किया।

अमृतसर श्री दरबार साहिब से आए जसविंदर सिंह साबका ने कहा कि हर सिख को अमृत छक कर गुरु वाला बनना चाहिये। अमृत संचार में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर गुरु साहिब द्वारा चलाई प्रथा में प्रवेश लें और गुरु साहिब की खुशियां प्राप्त करें तभी यह पर्व मनाया जाना सफल है। लुधियाना से आए राजेन्द्र पाल सिंह राजू वीर जी ने कीर्तन किया। अमृतसर से आए भाई सिमरप्रीत सिंह ने वाह वाह गोबिन्द सिंह आपे गुर चेला सहित कई ऐसे शब्द गायन किए जिससे संगत में जोश भर गया। साढ़े तीन बजे संगत द्बारा रखे गए सैंकड़ो सहज पाठ (सम्पूर्ण ग्रन्थ साहिब के पाठ को पूरा करना) कि संगत रूप में अमाप्ति कई गई।

अंत मे हजूरी रागी ने घर-घर बाबा गावीऐ शब्द गायन के उपरांत श्री आनन्द साहिब से समाप्ति की अरदास के बाद श्री गुरु ग्रन्थ साहिब को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के लिए रवानगी हुई जो पुन्हा फूलों की बरखा व कीर्तन गायन कर की गई। शाम को गुरुद्वारा मॉडल टाउन में शुकराना कार्यक्रम किया गया। मुख्य दीवान में लगातार हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य खालसा ग्राउंड में हरि मंदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से छबील एवं युवा पंजाबी संगठन की तरफ से जल की सेवा सिक्ख मशीनरी की तरफ से जोड़ा घर की सेवा, बल्ड कैम्प, आइसक्रीम कैम्प आदि भी लगाए गए।

error: Content is protected !!