Bharatiya Valmiki Dharma Sabha और Suheldev Bharatiya Samaj Party में बड़ी ताकत, हर समस्या का समाधान संभव: पूर्व मंत्री

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी के प्रयास सार्थक होते नजर आ रहे हैं। रविवार को भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा के सम्मेलन में कुछ ऐसा ही नजर आया, जहां पूर्व मंत्री को यह मानना पड़ा कि भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एक बड़ी ताकत है और अगर यह मिल जाएं तो कुछ भी असंभव नहीं है।

लव इंडिया, मुरादाबाद। 6 अप्रैल को भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा (Bhavadhas) के तत्वावधान में प्रान्तीय सम्मलेन पंचायत भवन, मुरादाबाद में आयोजित हुआ इसमें भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ मिलकर वाल्मीकि समाज के हितार्थ कार्य करने का निर्णय लिया।


रविवार को मुरादाबाद में आयोजित भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा (पंजी०) के सम्मेलन में समस्त जनपदों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश पर से आए वाल्मीकि समाज के नेताओं ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अगर वाल्मीकि समाज के हितार्थ कार्य करती है तो वाल्मीकि समाज भी पीछे नहीं हटेगा और दिन रात सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लिए काम करेगा।


उक्त 07 सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित करने में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश एफ०सी० नागवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा० गजराम सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील लुहेरा, उ०प्र० प्रदेश संगठन महामंत्री विनेश कुमार राही, उ०प्र० महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष साध्वी गीता प्रधान, उ०प्र० प्रमुख महासचिव शील कुमार वाल्मीकि, उ०प्र० प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार वाल्मीकि (उद्यम), उ०प्र० प्रदेश सचिव राजीव वाल्मीकि, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद महरोलिया, दिल्ली प्रदेश महामंत्री दयानन्द, उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजू ढिगिया, मुरादाबाद मण्डल अध्यक्ष राजू चौधरी, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष सोहन सिंह वाल्मीकि, सम्भल जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, रामपुर जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, बिजनौर जिलाध्यक्ष शिवम् वाल्मीकि, अमरोहा जिलाध्यक्ष राम सिंह आर्य, हैप्पी वाल्मीकि, कुनाल वाल्मीकि आदि उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहें।
