संभल में नवमी पूजन, महिलाओं ने गरबा-डांडिया कर मनाया नवरात्र उत्सव

लव इंडिया, संभल : नवरात्र की नवमी पर सोमवार को मंदिरों और घरों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। सुबह से ही भक्तजन जयकारों और घोष के बीच मां दुर्गा की आराधना में लीन दिखाई दिए।

नवमी के अवसर पर महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने अपने हयात नगर स्थित आवास पर नौ देवियों का पूजन आयोजित किया। इस मौके पर संगठन की सभी महिलाएं लाल वस्त्र धारण कर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन और मां दुर्गा की आरती के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर नौ देवियों का पूजन किया और डांडिया व गरबा की प्रस्तुति दी।

विशेष रूप से नौ कन्याओं को नौ देवी का स्वरूप मानकर पूजन कर उन्हें आशीर्वाद दिया गया। महा आरती के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।

दीपा वार्ष्णेय ने कहा, “हर वर्ष की भांति इस बार भी संगठन की सभी महिलाओं ने एकजुट होकर नवरात्र उत्सव मनाया। हमारा उद्देश्य है कि महिलाएं न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लें, बल्कि एक-दूसरे के अधिकारों और सम्मान के लिए भी सजग रहें।”

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एक-दूसरे को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और महिला सशक्तिकरण व अधिकारों की रक्षा के लिए शपथ ली।


इस अवसर पर खुशबू वार्ष्णेय, निशि वार्ष्णेय, अंजना, नेहा,कुसुम, कल्पना, बृजबाला, ,माधुरी, शशि, दीप्ति, ममता, विनीता, लक्ष्मी, पुष्पा, मधू, कामिनी,पदमा, संतोष, गायत्री, वर्षा ,मंजू ,नीलम, नीलमा, छाया, रिचा, सोनिया, प्रीति, उषा ,कविता, साधना आदि रहीं।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!