Century Plywood के लकड़ी दरवाजे निकले खराब, अब वापस करनी होगी ब्याज समेत धनराशि


लव इंडिया, संभल। मकान में लकड़ी के दरवाजे लगवाने थे। गूगल पर सर्च किया और सेंचुरी प्लाईबोर्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित लकड़ी दरवाजे खरीदने का मन बना लिया। बबराला स्थित क्षेत्रीय डीलर से लकड़ी के दरवाजे खरीदे लेकिन दरवाजों की लकड़ी फूलने लगी, उनसे पपड़ी छूटने लगी।

कंपनी और डीलर ने कर दिया था माना

कंपनी और डीलर ने कर दिया था माना

शिकायत पर कंपनी व डीलर ने दरवाजे बदलने से इनकार कर दिया। मामला उपभोक्ता आयोग पहुंचा तो आयोग ने प्रतिफल धनराशि रुपए 2,13,129/-ब्याज व क्षतिपूर्ति सहित वापस करने का आदेश सुना दिया।

श्री गंगा प्लाईवुड एंड हार्डवेयर बबराला से खरीदे थे


उपभोक्ता मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय के अनुसार बदायूं रोड,बबराला निवासी दीपक पुत्र जुगलकिशोर ने अपने मकान में दरवाजे लगाने हेतु श्री गंगा प्लाईवुड एंड हार्डवेयर बबराला से दिनांक 20 सितंबर 2024 को सेंचुरी प्लाईवुड इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित लकड़ी दरवाजे खरीदे।

एक माह में लकड़ी के दरवाजे फूलने लगे, दरवाजों से पापड़ी छूटने लगी

इस हेतु उसने रुपए 2,13,129/- भी अदा किए लेकिन एक माह बाद ही दरवाजे फूलने लगे, दरवाजों से पापड़ी छूटने लगी। उपभोक्ता ने दरवाजों में आए दोषों के संबंध में डीलर और कंपनी के अधिकारियों को अवगत कराया।

आश्वासन दिया लेकिन नहीं बदले दरवाजे

कंपनी के अधिकारियों ने 17 अक्टूबर 2024 को निरीक्षण भी किया और दरवाजे शीघ्र बदलने का आश्वासन भी दिया लेकिन दरवाजे नहीं बदले गए। उपभोक्ता ने परेशान होकर अपने मामला उपभोक्ता आयोग संभल में सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया।

सेंचुरी प्लाईवुड इंडिया लिमिटेड की ओर से कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया

दुकानदार गंगा प्लाईवुड ने अपने जवाब मे कहा कि गारंटी व वारंटी कंपनी द्वारा दी जाती उसका कोई दोष नहीं है। वह केवल एक फुटकर दुकानदार है। सेंचुरी प्लाईवुड इंडिया लिमिटेड की ओर से कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। उपभोक्ता आयोग में 2 महीने में ब्याज समेत मूल राशि देने को कहा

अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि पक्षकारों की बहस सुनने के उपरांत जिला उपभोक्ता आयोग ने सेंचुरी प्लाईवुड इंडिया लिमिटेड को आदेश दिया कि वह दो माह के अंदर प्रतिफल धनराशि रुपए 2,13,129/-ब्याज व क्षतिपूर्ति सहित वापस करे।

error: Content is protected !!