Shivsena:जिले के विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पेड़ लगाए

लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना द्वारा जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पेड़ लगाए गए। महानगर शिवसेना की विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों ने लाल बिल्डिंग,लालबाग,काशीराम नगर,लाइनपार, पीतल नगरी आदि सभी क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया। वहीं दूसरी और शिवसेना की ब्लॉक बिलारी की कार्यकारिणी ने भी वृक्षारोपण किया।

शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा कि ‘शिवसेना इस वर्ष भारी मात्रा में वृक्षारोपण करेगी एवं जो भी नवीन शिव सैनिक शिवसेना में आएगा उससे सबसे पहले पेड़ लगवाए जाएगा और शिवसेना महानगर के नागरिकों को भी पेड़ लगाने के लिए जागरूक करेगी।’ आज विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ लगाते हुए शिव सैनिकों ने क्षेत्र में मौजूद बच्चों से भी पेड़ लगवाए जिससे उनमें पर्यावरण के प्रति समर्पण की भावना पैदा हो।

आज कमल सिंह राव,मुदित उपाध्याय,शिबू पांडे, भारत अरोरा,अरुण ठाकुर,राजीव राठौर,अशोक सैनी,सुरेश सैनी, आकाश आर्य,राजीव सक्सेना,भोला,मनी आनंद,काके, दीपक सक्सेना ,रूबल सचदेवा, महेंद्र सैनी,उमेश ठाकुर आदि ने विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण करा।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!