Ahilyabai Holkar Tricentenary birth anniversary : विद्यालयों में महिला एवं युवा संवाद के संग कराईं रंगोली, गायन, प्रतियोगिताएं BJP ने

लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से महानगर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताबदी स्मृति जयंती अभियान के अंतर्गत महानगर के विद्यालयों में रंगोली, गायन, दौड़ एवं महिला संवाद एवं युवा संवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

  

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशतावदी स्मृति जयंती को महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय अभियान के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसी अभियान के अंतर्गत आज महानगर के 32 विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई विद्यालयों में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे।

मुख्य अतिथियों ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को साझा किया गया विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता, युवा महिला संवाद प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता,दौड़ प्रतियोगिता एवं खेल कूद का आयोजन किया गया एवं उच्च स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र वितरित किये।


जिसमें राजकीय कन्या इंटर लाइनपार में एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त दिनेश सिसोदिया, विशाल त्यागी,सर्वेश पटेल शामिल रहे। एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती को महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाने का निर्णय लिया उसी क्रम में हम यहां उपस्थित हुए हैं लोक माता अहिल्याबाई होलकर न्याय करुणा और सामाजिक दायित्व की जीवन प्रतिमूर्ति थी।


मुख्य अतिथि जय पाल सिंह व्यस्त ने रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं गायन प्रतियोगिताओं विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप प्रतियोगिता प्रमाण पत्र वितरण किए
चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री सुनीति सैनी, सूर्य मोहन शमशेरी रहे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि उनके जीवन में काफी कठिनाई आने के बावजूद भी अपने लक्ष्य को प्राप्त किया लोकमाता अहिल्याबाई के विचारों को हमें घर तक लेजाना है।

प्रतियोगिताओं में पास हुए बच्चों को पुरस्कार वितरण किए।
कौशल्या इंटर कॉलेज में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल राहुल प्रजापति रहे। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने सैकड़ो मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया एक महिला होकर भी उन्होंने मुगलो के साथ युद्ध में मुगलों को नाकों चने चबा दिये। प्रतियोगिताओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उनका हौसला बढ़ाया।


हैबिट मुस्लिम इंटर कॉलेज में राजीव शर्मा,एसएसबी इंटर कॉलेज हरीश प्रजापति, पीएलजेएल रस्तोगी इंटर कॉलेज में सचिन राघव, अंसार इंटर कॉलेज अरविंद सिंह,अब्बास इंटर कॉलेज पूर्णिया खन्ना गीतांजलि चौहान, श्यामलाल स्कूल मुकुल बंसल, ऋषिकुल स्कूल टीकाराम दिवाकर, फूलवती इंटर कॉलेज चेतन चौहान,एलएनजेएस इंटर कॉलेज संतोष शर्मा, जी जी हिंदू इंटर कॉलेज गौरव शर्मा,एसएस इंटर कॉलेज आकाश भारद्वाज, आर्य इंटर कॉलेज राहुल गगनेजा,पार्कर इंटर कॉलेज सरदार सुखविंदर सिंह,आर्य कन्या इंटर कॉलेज अमित अग्रवाल, अब्दुल सलाम इंटर कॉलेज अमन अग्रवाल, जीबीपीएसएस स्कूल कपिल गुप्ता,आरसी कन्या इंटर कॉलेज अमित सिंह मिंटू,केजीके कॉलेज मिथुन शर्मा, एम ए इंटर कॉलेज सोमपाल सिंह प्रजापति,अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज सोनू सुमन, मैथोडिस गर्ल्स इंटर कॉलेज नीरज कुमार,बलदेव आर्य कन्या विद्यालय विक्की कुमार आदि रहे।

इसके अलावा, मुरादाबाद इंटर कॉलेज विशाल रस्तौगी, फलादरान इंटर कॉलेज आलोक सैनी,प्रभादेवी आदर्श गर्ल्स इंटर कालेज सुमित अग्रवाल,राजकला इंटर कॉलेज विशाल शुक्ला,प्रताप सिंह हिंदू गर्ल्स इंटर कॉलेज सुरदीप कुमार,जे आर अग्रवाल इंटर कॉलेज अंकित रस्तोगी,वीएन आईसी शीर्षवान स्कूल वीरपाल सिंह,कामेश्वर इंटर कॉलेज
सुमनेश ठाकुर आदि ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा किए गए कार्य को अपने जीवन में पालन करने का अनुरोध किया ।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!