मुरादाबाद में मिलावटी मावा बेचने का मामला CM योगी तक पहुंचा, अमरोहा गेट की Saini Paneer Bhandar पर छापे से मचा हड़कंप

यह मामला सिर्फ एक दुकान तक सीमित नहीं है, बल्कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की बड़ी समस्या को उजागर करता है। खास बात यह है कि शिकायत सीधे मुख्यमंत्री और एसएसपी तक पहुंची, जिससे प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया हैआने वाले दिनों में और छापेमारी होने की संभावना भी जताई जा रही है।

लव इंडिया, मुरादाबाद। त्योहार के दौरान बाजार में मिलावटी व नकली मावा बेचने की शिकायत अब सीधे शासन और पुलिस प्रशासन तक पहुंच गई है।

नकली मावा दिखाते हुए शिकायतकर्ता सलमान और उनके पिता शमीम अहमद।

अमरोहा गेट निवासी शिकायतकर्ता सलमान द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अमरोहा गेट स्थित सैनी पनीर भंडार पर मिलावटी व नकली मावा बेचे जाने का आरोप लगाया गया है।


शिकायत में क्या कहा गया?


प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि संबंधित सैनी पनीर भंडार पर लंबे समय से मिलावटी व नकली मावा, नकली देसी घी और मिलावटी पनीर जैसे खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। इन उत्पादों से लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि दुकान की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री तुरंत रोकी जाए।

शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन


शिकायत सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने अमरोहा गेट स्थित सैनी पनीर भंडार/ दुकान पर पहुंचकर मावा के सैंपल लिए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति देखी गई और आसपास के दुकानदार सतर्क हो गए।

व्यापारियों में मचा हड़कंप


जैसे ही कार्रवाई की खबर फैली। आसपास की मिठाई और डेयरी दुकानों में अफरा-तफरी। कई दुकानदारों ने तुरंत स्टॉक हटाना शुरू किया। बाजार में जांच की चर्चा तेज हो गई।


स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक

मिलावटी व नकली मावा में अक्सर सिंथेटिक पदार्थ, स्टार्च और केमिकल मिलाए जाते हैं, जो पेट की बीमारी, एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। प्रशासन की यह कार्रवाई सिर्फ एक दुकान तक सीमित नहीं बल्कि पूरे बाजार के लिए सख्त संदेश है। आने वाले दिनों में और भी दुकानों पर छापेमारी की संभावना है।

त्योहार में क्यों बढ़ता है खतरा

बड़े त्योहारों में मावा और मिठाइयों की मांग तेजी से बढ़ती है। ऐसे में कुछ व्यापारी अधिक मुनाफे के लिए मिलावटी या नकली सामान बेचने लगते हैं। यह सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की सेहत से जुड़ा गंभीर मामला है।

प्रशासन की सख्ती के संकेत

अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अन्य दुकानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!