मुरादाबाद–बरेली रेलखंड पर टैम्पिंग कार्य: कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कई गाड़ियां नियंत्रित होकर चलेंगी

लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने रेल पथ के अनुरक्षण और सुरक्षित रेल संचालन के लिए मुरादाबाद–बरेली रेलखंड पर 4 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक टैम्पिंग कार्य कराने का निर्णय लिया है। इस दौरान कुल 25 ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाएंगे। हालांकि 9, 18 और 28 जुलाई को कोई ट्रैफिक ब्लॉक नहीं रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार टैम्पिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा, जबकि कुछ एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय से देरी (रेगुलेशन) के साथ किया जाएगा।

इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 3, 5, 7, 10, 12, 14, 16, 19, 21, 23 और 29 जुलाई को मुरादाबाद–चंदौसी–बरेली कैंट मार्ग से चलेगी। इन दिनों ट्रेन रामपुर नहीं जाएगी तथा बरेली जंक्शन के स्थान पर बरेली कैंट स्टेशन पर ठहरेगी।13152 जम्मूतवी–कोलकाता एक्सप्रेस 3 और 29 जुलाई को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान रामपुर, मिलक और क्लटरबकगंज स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा तथा बरेली कैंट पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

13042 जम्मूतवी–हावड़ा एक्सप्रेस 6 जुलाई को मुरादाबाद–चंदौसी–बरेली कैंट मार्ग से चलेगी और बरेली कैंट स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव करेगी।

इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

रेलवे ने बताया कि टैम्पिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को 30, 45 और 90 मिनट तक नियंत्रित (रेगुलेट) कर चलाया जाएगा।

प्रमुख प्रभावित ट्रेनों में

15211 दरभंगा–अमृतसर एक्सप्रेस12204 अमृतसर–सहरसा एक्सप्रेस14603 नरपतगंज–अमृतसर एक्सप्रेस55301 मुरादाबाद–लालकुआँ पैसेंजर15128 नई दिल्ली–बनारस एक्सप्रेस20506 नई दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं।

यात्रियों से अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति एनटीईएस (NTES), रेलवे पूछताछ सेवा या रेलवे हेल्पलाइन 139 से प्राप्त करने की अपील की है। संबंधित स्टेशनों पर भी यात्रियों को समय-समय पर आवश्यक जानकारी और उद्घोषणाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।रेलवे ने बेहतर, सुरक्षित और संरक्षित रेल संचालन के लिए यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!