Mission International Academy: विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, तौफिक खान मेमोरियल कप पर फ्लेमिंग हाउस का कब्जा

लव इंडिया, संभल। मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में कैंप के तीसरे दिन विद्यालय में आयोजित तौफिक खान मेमोरियल कप प्रतियोगिता में पूरे वर्ष भर सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर फ्लेमिंग हाउस ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य परवेज़ खान तरीन (मुख्य अथिति) ज़ैद तरीन विशिष्ठ अतिथि , बुशरा खान विशिष्ट अतिथि, रज़ा साहब राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस ने विशेष रूप से शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के अंतर्गत बिना आग के व्यंजन निर्माण प्रतियोगिता, टेंट सज्जा प्रतियोगिता, सलाद निर्माण प्रतियोगिता, रस्सी कूद, घुड़सवारी, ऊंट सवारी, कोलंबस गतिविधि सहित विभिन्न खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रिंसिपल विल्सन राजन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन को मजबूत बनाती हैं तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।


स्कूल डायरेक्टर शबाना कौसर ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।


स्कूल मैनेजर मुनीर खान तरीन ने अपने पिता तौफ़ीक़ खान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिताजी हमेशा विद्यार्थियों के विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी योग्यता और मेहनत का परिचय देने को कहते थे। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए बच्चों को निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।


बुशरा खान ने विद्यार्थियों के उत्साह, प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में आत्मनिर्भरता, टीमवर्क और रचनात्मक सोच को विकसित करती हैं।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ कार्यक्रम के दौरान सम्मानित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की तथा विद्यालय द्वारा आयोजित ऐसी प्रेरणादायक गतिविधियों की प्रशंसा की।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रचनात्मकता,खेल भावना, आत्मविश्वास एवं टीमवर्क का परिचय देते हुए उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों को प्रभावित किया। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

error: Content is protected !!