उत्तर रेलवे का बड़ा अपडेट: बाघ एक्सप्रेस को अस्थायी ठहराव, विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ी, कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी




उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं जारी की हैं। इनमें श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाघ एक्सप्रेस का मनकठा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव, विभिन्न विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार तथा दिल्ली मंडल के गुलधर स्टेशन पर विकास कार्य के चलते कुछ रेलगाड़ियों के मार्ग और संचालन में बदलाव शामिल हैं।


श्रावणी मेला: मनकठा स्टेशन पर रुकेगी बाघ एक्सप्रेस


श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक 13019/13020 हावड़ा–काठगोदाम–हावड़ा बाघ एक्सप्रेस का मनकठा (MKB) स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।
13019 हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस सुबह 05:35 बजे पहुंचेगी और 05:37 बजे रवाना होगी।
13020 काठगोदाम–हावड़ा बाघ एक्सप्रेस रात 00:30 बजे पहुंचेगी और 00:32 बजे प्रस्थान करेगी।


चार विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई गई


यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा संचालित चार विशेष ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।
05579 पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार स्पेशल : 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक (9 फेरे)
05580 आनंद विहार–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल : 4 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक (9 फेरे)
05575 सहरसा–आनंद विहार स्पेशल : 4 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक (4 फेरे)
05576 आनंद विहार–सहरसा स्पेशल : 6 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक (4 फेरे)
ये सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव और संरचना के अनुसार संचालित होंगी।


गुलधर स्टेशन पर विकास कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित


दिल्ली मंडल के गुलधर स्टेशन पर गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (GCT) के विकास कार्य के चलते 2 अगस्त 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा 3 अगस्त को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी तथा कुछ को रास्ते में नियंत्रित (रेगुलेट) किया जाएगा।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें


14304 हरिद्वार–दिल्ली एक्सप्रेस (30, 31 जुलाई एवं 3 अगस्त)
19565 ओखा–देहरादून एक्सप्रेस (31 जुलाई)
18477 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (1 अगस्त)
इन ट्रेनों के कई निर्धारित स्टेशनों पर अस्थायी रूप से ठहराव नहीं रहेगा।
विनियमित (Regulated) ट्रेनें
18477 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (30 जुलाई) – लगभग 25 मिनट
14304 हरिद्वार–दिल्ली एक्सप्रेस (2 अगस्त) – लगभग 45 मिनट
12055 नई दिल्ली–देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस (3 अगस्त) – लगभग 10 मिनट
उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी RailOne ऐप, NTES, IRCTC या निकटतम रेलवे स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

error: Content is protected !!