अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का राशन एक साथ, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

अप्रैल 2026 में मिलेगा तीन महीने का राशन एक साथ अप्रैल, मई और जून का राशन एक बार में वितरित होगा राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत नजदीकी राशन दुकान (FPS) से मिलेगा लाभ वितरण व्यवस्था को आसान और पारदर्शी बनाने का प्रयास


लव इंडिया, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अब लाभार्थियों को अप्रैल महीने में ही तीन महीने (अप्रैल, मई और जून 2026) का राशन एक साथ दिया जाएगा।


सरकार की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस फैसले का उद्देश्य वितरण व्यवस्था को सरल बनाना और लाभार्थियों को बार-बार राशन की दुकानों के चक्कर लगाने से राहत देना है। इससे समय की बचत के साथ-साथ पारदर्शिता भी बढ़ेगी।


योजना के तहत पात्र परिवारों को निर्धारित मात्रा में मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। लाभार्थी अपने नजदीकी फेयर प्राइस शॉप (FPS) यानी राशन की दुकान से तय समय पर राशन प्राप्त कर सकते हैं।


सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस व्यवस्था से वितरण प्रणाली अधिक सुचारू होगी और किसी भी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था से बचा जा सकेगा। साथ ही, दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।


सरकार ने सभी राज्यों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राशन वितरण की प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का पूरा लाभ मिल

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!