Apna Dal Kamerawadi का अंबेडकर पार्क से जुलूस, कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन

लव इंडिया, मुरादाबाद आज मण्डल अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में अपना दल कमेरावादी के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क सिविल लाइन से कमिश्नर कार्यालय तक जलूस निकाल कर कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान नामित अधिकारी कोको प्रेषित ज्ञापन में गोपालपुर में स्थित गाटा संख्या 476 होली दहन की जमीन,ग्राम मैनाठेर में स्थित गाटा संख्या 840 व 518 की दलित की जमीन,ग्राम लांकडी फ़ाज़लपुर में गाटा संख्या 2115 में 5767.89 वर्ग मीटर भूमि,गाटा संख्या 3807/20 रकवा 0.2590 हे0,2807/48 रकवा 0.2830 हे0 व 90 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराने, RR एंटरप्राइजेज द्वारा घूस लेकर 632 सफाई कर्मचारी रखे जाने की जाँच कराने, मंगल बाजार व गुरुवार को दिल्ली रोड गागन चौराहे पर लगने वाला अवैध साप्ताहिक बाजार, महानगर के बीचोबीच स्थित काशीपुर व बाजपुर प्राइवेट अवैध बस अड्डा,रेलवे स्टेशन से इंपीरियल तिराहा तक दोनों साइड का अतिक्रमण हटवाने की माँग की


मण्डल अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने चेतावनी देते हुये कहा कि 18 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना/प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया,कोई कार्यवाही न होने पर 8-9 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल की मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई अब यदि 10 दिन में कार्यवाही नहीं हुई तो पुनः 29 सितंबर से जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे

प्रदर्शन में रामोतार सागर, अजय सैनी, धर्मेंद्र कश्यप, विनोद सागर, चमन सागर,राकेश श्रीवास्तव, बी.एल.गुप्ता, राजकुमार कश्यप, मुकेश कश्यप, नेमवती चंद्रा,शाइस्ता सैफी आदि मौजूद रहे

error: Content is protected !!