Netaji Subhash Chandra Bose की मृत्यु किन परिस्थितियों में कब, कहां हुई…देश जानना चाहता है…?
लव इंडिया मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती सोनकपुर स्टेडियम रामगंगा विहार में उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर एवं मिठाई वितरण करके धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव मंडलीय प्रोग्राम सहायक अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मुरादाबाद रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान क्रांतिकारी देशभक्त थे हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस ने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर पर कर दिया ऐसे महान क्रांतिकारी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। हमें इस बात पर गर्व होता है कि उन्होंने एक कायस्थ कुल में जन्म लिया और देश के लिए कार्य किया।
राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना ने कहा कि सुभाष चंद्रबोस ने अपनी सेना बनाकर देश की आजादी में अपना जीवन निछावर कर दिया। ऐसे महान क्रांतिकारी देशभक्त की मृत्यु आज भी एक रहस्य बनी हुई है। जिला अध्यक्ष निश्चल भटनागर ने कहा की हम भारत सरकार से यह मांग करते हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु किन परिस्थितियों में क्यों और कब कहां हुई। पिछली कांग्रेस सरकार ने इस पर कभी कार्य नहीं किया जो एक शक पैदा करता है।
कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के हित में तमाम कार्य किए गए हैं और कर रहे हैं हमारी मांग है की देश के सच्चे सपूत नेता सुभाष चंद्र बोस जी की इस पहेली का हल करने पर देश आपको हमेशा याद रखेगा। आज यह धर्म संकट है कि हम उनकी जयंती पर जिंदाबाद के नारे लगे या अन्य नारा लगाए।
कहा कि कायस्थ समाज का देश की आजादी में अपना विशेष योगदान रहा है। नेताजी सुभाष चंद्रबोस एक संपन्न कायस्थ परिवार आते थे। उसके बावजूद भी उन्होंने देश की आजादी में अपना जीवन समर्पित कर दिया ऐसी महान शख्सियत कि आज हम 128 वी जयंती बना रहे हैं। जो हमारे लिए गौरव का दिन है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट राष्ट्रीय राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना जिला अध्यक्ष निश्चिंल भटनागर , दिलीप भटनागर, बीके सक्सेना, प्रदीप कुमार सक्सेना,अरुण सक्सेना, शिवोतार सक्सेना,केबी सक्सेना गिरीश सक्सेना,अरविंद सक्सेना , प्रदीप कुमार सक्सेना एड, अतुल सक्सेना राजीव सक्सेना महेश भटनागर, प्रदीप भटनागर, मधु सक्सेना सन्धिया सक्सेना पूजा, उषा, लक्ष्मी,पायल कुलदीप भटनागर अनिल मोहन भटनागर अश्वनी सक्सेना आशीष सक्सेना एड. प्रदीप माथुर, मनोज भटनागर,अभय भटनागर, वैभव सक्सेना, रवि भटनागर, मोहित, यशवीर आदि लोग मौजूद रहे।