BJP के देहात विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में मोदी का गुणगान

लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद देहात विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन एमडीए स्थित रेड सैफायर बैंक्विट हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाकर हुआ।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा 45 वर्ष पूर्व लगाया गया। भाजपा रूपी पौधा वृट वृक्ष के रूप में दुनिया भर में छाया हुआ है। हमारे सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

हरिओम शर्मा ने आगे कहा कि देश के 150 करोड़ से अधिक लोग हमारी पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रहे हैं, जो पिछले वर्षों में मिले ऐतिहासिक जनादेश में भी परिलक्षित होता है। भाजपा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव, स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में लगातार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रही है। भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को प्राथमिकता देते हुए देश भर में काम कर रहा है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और सुरक्षा, सुशासन, विकास के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। वर्ष 1980 में तत्कालीन भारतीय जनसंघ के पदाधिकारियों द्वारा की गई थी। भाजपा ने 1984 में लड़े गए पहले आम चुनाव में केवल दो लोकसभा सीटें जीती थीं। साल 2014, 2019 व 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला, तब से ही हमारी पार्टी सत्ता के केंद्र में है।

देहात विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉ. केके मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सत्ता संभाली है। तब से देश में आतंकवाद का नामोनिशान मिट गया, महंगाई पर काबू पाया गया, पूरे देश में विकास की गंगा बहने लगी, महिलाओं का सम्मान बढ़ने लगा, युवाओं को रोजगार मिलने लगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष धमेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि भारत देश को दुनिया के पटल पर चमकने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला एवं संचालन महानगर उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने किया।

सक्रिय सदस्य सम्मेलन में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ के के मिश्रा, पूर्व महानगर भाजपा अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा के अलावा, भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू कालरा, महानगर महामंत्री नत्थूराम कश्यप, कार्यक्रम संयोजक राहुल शर्मा, कार्यक्रम सहसंयोजक अजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, निमित जयसवाल,राजीव गुप्ता,राजेश रस्तोगी, अतुल सोती एडवोकेट, विशाल त्यागी, दिनेश सिसोदिया,पार्षद दल के उपनेता सुरेंद्र बिश्नोई, पार्षद पंकज शर्मा व दिनेश गोला आदि रहे।

इसके अलावा, डॉ हर्षवर्धन शर्मा, सुनीता शर्मा, शशि किरण, वनिता मल्होत्रा,विशाल रस्तोगी, सोमपाल सिंह, सोनल अग्रवाल, बबीता यादव, रंजना शर्मा, नमिता सक्सेना,सुनीता अरोड़ा, मंजू लता सक्सेना,रेखा शर्मा, मीना सक्सेना,नरेंद्र सिंह एडवोकेट धर्मेश सैनी,आलोक सैनी,अमित शर्मा,योगेश गुप्ता मयंक कश्यप,अनुज शर्मा, विशाल अग्रवाल,अमित सिंह,संजीव शर्मा नेहा शर्मा गौरव गुप्ता कामेश कुमार गुप्ता पिंकू गुप्ता,अतुल मालीवाल आशीष सक्सेना, हरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

उपरोक्त के अतिरिक्त प्रदीप सक्सेना,अजय दिवाकर, विनय राजोरिया,विशाल भटनागर, दीक्षांत चौधरी, सिद्धार्थ शर्मा, प्रवीण बोरा, कृष्ण अवतार शर्मा,अनूप कौशल,सौरभ शर्मा,राघवेंद्र जोशी,मनीष कुमार,हरिओम सैनी, अनूप महरोत्रा,राजीव गुप्ता, ओपी चौधरी गौरव पांडे,शिव प्रजापति, विशाल शुक्ला विक्की कुमार नूर हसन नेहा शर्मा प्रमोद कुमार टीटू सैनी महिपाल सैनी रोशन सैनी किशन सैनी महिपाल सिंह नीरज कुमार विशाल आनंद विजय कुमार वर्मा ब्रह्मजीत सिंह आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!